BREAKING NEWS
लखनऊ: झांसी में कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। रविवार दोपहर सड़क हादसे में मां, उनकी दो समेत 4 लोगों की मौके मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। एक परिवार के 6 लोग दतिया में मां पीतांबरा के दर्शन करके कानपुर से वापिस लौट रहे थे। वहीं करगुआं गांव के पास उनकी कार का टायर फट गया। इसके बाद कार डिवाइडर पर चढ़कर हाईवे की दूसरी लाइन में जाकर ट्रक से टकरा गई। रफ़्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
चार लोगों की मौत
परिवार उन्नाव के जवाहर नगर का निवासी है। परिजनों का कहना है कि परिवार के लोग कई दिनों से मां पीतांबरा माई के दर्शन करने की योजना बना रहा था। शनिवार को परिवार के लोग दतिया गए थे। दर्शन करके आज वो सभी कानपुर लौट रहे थे। इस हादसे में दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। बाकी चार घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अस्पताल में चार में से दो और लोगों की मौत हो गई। दो अभी गंभीर रूप से घायल है।
मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार