Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मेरी दो बेटियां है उन्हें बेटा चाहिए था... US में आत्महत्या से पहले..

मेरी दो बेटियां है उन्हें बेटा चाहिए था… US में आत्महत्या से पहले भारतीय महिला ने बनाया वीडियो

घरेलू हिंसा की जड़े इतनी मजबूती से महिलाओं को जकड़ रही है कि देश में तमाम कानून होने के बाद भी उनकी पीछा नहीं छोड़ रही। देश में ही नहीं विदेश में भी भारतीय महिलाएं अछूती नहीं रह पा रही है।

दरअसल भारतीय मूल की एक महिला ने घरेलू हिंसा से परेशान से परेशान होकर न्यूयॉर्क में आत्महत्या कर ली है। महिला की उम्र 30 साल थी। महिला मूल रुप से यूपी के बिजनौर की निवासी थी। उसका नाम मनदीप कौर बताया जा रहा है जिसकी शादी 2015 में रंजोधबीर सिंह संधू से हुई थी। शादी के तीन साल बाद ही दोनों न्यूयॉर्क में बस गए थे।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

इसी बीच महिला ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो में महिला ने

अपने पति और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए वीडियो में कहा कि उसका पति उसे रोज पीटता है। तो वहीं उसके पति और ससुराल वालों ने ही उसे मरने के लिए मजबूर किया। 


महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसको पीटता था। लेकिन उसे लगा न्यूयॉर्क शिफ्ट होने के बाद सब बदल जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। मनदीप कहती हैं कि यहां आने के बाद वह रोज शराब पीकर उसे पीटने लगा। मनदीप वीडियो में कहती हैं कि  मैंने पिछले आठ सालों से यह सबकुछ यह सोचकर बर्दाश्त किया कि वह एक दिन सुधर जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने आठ सालों तक मेरे साथ मारपीट की। मुझे यातनाएं दीं। मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती। 

मनदीप की दो बेटियां है उन्हें बेटा चाहिए था


आपको बता दें मनदीप की दो बेटियां भी हैं। इसमें एक छह साल की तो दूसरी चार साल की है। मनदीप की बहन कुलदीप ने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने पर मनदीप का पति रंजोधबीर उसे मारता था।

वह दहेज में 50 लाख रुपये और मनदीप से एक बेटा चाहता था। इस मामले में मनदीप के पिता ने बिजनौर के नजीबाबाद थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं न्यूयॉर्क पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। 

वहींमनदीप वीडियो में अपने पति पर अफेयर का आरोप लगाती हुई पंजाबी में कहती हैं कि उसके पति का दूसरी महिलाओं के साथ चक्कर भी है। यह उनके साथ ही रहता है और विरोध करने पर मारता है।

मनदीप ने मरने से पहल बताया की मायके वालों ने हमारे बीच सुलह की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं सुधरा। मनदीप ने आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन दिनों तक उसका अपहरण किया और उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। हालांकि माफी मांगने पर मनदीप ने उसे माफ कर दिया। 

Exit mobile version