Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

पुलिस में नौकरी नहीं लगी तो कंप्यूटर इंजीनियर बना फर्जी दरोगा, 3 हजार की यूनिफॉर्म पर लगाए डबल स्टार, रौब झाड़कर करता था वसूली

Anu Kadyan by Anu Kadyan
March 23, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर, बड़ी खबर, विशेष
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी में एक और दरोगा का पर्दाफाश हुआ है। दरअसल गोरखपुर में एक कंप्यूटर इंजीनियर फर्जी दरोगा बनकर लोगों से वसूली कर रहा था। उसने पुलिस की फर्जी वर्दी पर डबल स्टार लगा रखे थे। साथ में पुलिस का फर्जी आईकार्ड भी रखता था। वह फर्जी  दरोगा बनकर रामगढ़ताल के नौकायान पर दुकानदारों से वसूली कर रहा था। जब रामगढ़ताल पुलिस को इसकी भनक लगी तो उसे पकड़​ लिया गया।

फर्जी दरोगा ITM गीडा में BCA का स्टूडेंट है

जांच के दौरान उसके पास से फर्जी आईकार्ड निकला। फर्जी दरोगा का नाम अपूर्व राय है, जो कुशीनगर जिले के तरयासुजान का रहने वाला है। उसके पिता अजय शंकर राय खेती करते हैं। वह यहां रामगढ़ताल इलाके के बगहा बाबा स्थान के पास किराए पर रहता था। फर्जी दरोगा ITM गीडा में BCA का स्टूडेंट है। लेकिन उसने अपने घर वालों को भी यह बता रखा था कि वह मुरादाबाद में पुलिस की ट्रेनिंग ले रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

RELATED POSTS

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

November 17, 2025
प्रेमी ने Love story पर चलाया गड़ासा, प्रेमिका की हत्या के बाद किए टुकड़े, जानें सिर और हाथों को पहिए से क्यों कुचला

प्रेमी ने Love story पर चलाया गड़ासा, प्रेमिका की हत्या के बाद किए टुकड़े, जानें सिर और हाथों को पहिए से क्यों कुचला

November 15, 2025

मिली जानकारी के अनुसार अपूर्व राय यहां 3 साल से किराए का कमरा लेकर रहता है। वह ITM गीडा में BCA की पढ़ाई कर रहा है। वह पुलिस की फर्जी यूनिफॉर्म पहनकर फोटो खिंचवाता और फेसबुक और व्हाट्सएप पर पुलिस की वर्दी में प्रोफाइल फोटो लगाता था। उसने बाकायदा पुलिस विभाग का फर्जी आईकार्ड भी बना रखा था।

कंप्यूटर इंजीनियर क्यों बना फर्जी दरोगा

वह अक्सर नौकायन में दुकान लगाने वाले व्यापारियों पर पुलिस का रौब झाड़कर उनसे वसूली करता था। जब दुकानदार उसकी हरकतों से परेशान हो गए तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने जांच की तो उसके पास से फर्जी आईकार्ड मिला। जिसके बाद उसको हिरासत में ले लिया।

पुलिस पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह पहले पुलिस विभाग में भर्ती की तैयारी कर रहा था। लेकिन जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने ये रास्ता अपनाया। उसने 3 हजार की पुलिस की फर्जी वर्दी खरीदी और दरोगा बनकर लोगों से वसूली करने लगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: computer engineerfake inspectorgorakhpurNews1IndiaUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

आजम खान और अब्दुल्ला को कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा, जानें किस जेल में रखे जाएंगे बाप-बेटा

by Vinod
November 17, 2025

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ल को रामपुर की एमएपी एमएलए कोर्ट ने सात-सात...

प्रेमी ने Love story पर चलाया गड़ासा, प्रेमिका की हत्या के बाद किए टुकड़े, जानें सिर और हाथों को पहिए से क्यों कुचला

प्रेमी ने Love story पर चलाया गड़ासा, प्रेमिका की हत्या के बाद किए टुकड़े, जानें सिर और हाथों को पहिए से क्यों कुचला

by Vinod
November 15, 2025

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। यहां के...

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

ASP अनुज चौधरी को मिली धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा की कमान, महाराज जी ने UP के ‘सिंघम’ को क्यों किया सैल्यूट

by Vinod
November 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्र व राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। खुफिया एजेंसियां पुलिस के साथ ऑपरेशन...

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य से हुई डील का किया खुलासा, सीएम योगी को कम्युनल बता मचा दिया तहलका

by Vinod
November 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद देश गुस्से में है। लोग सफेद कॉलर टेरर से खौफजदा हैं। सरकार और...

कौन था टिड्डा, जो प्रेमिका को बोलता काफिरों को मारने में आता है मजा, STF ने सनकी को उसके साथी के साथ ठोका

कौन था टिड्डा, जो प्रेमिका को बोलता काफिरों को मारने में आता है मजा, STF ने सनकी को उसके साथी के साथ ठोका

by Vinod
November 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। इनामी अपराधियों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज रही...

Next Post

"88 गुरु देगा अब 88 रुपए में शिक्षा", Online Education देने वाला ये प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च

MARUTI SWIFT का बदला रूप, साल के अंत तक होगी लॉन्च, जानें कीमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version