Site icon News1India

9 साल मे सभी वर्गों को मिला जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ : देवेंद्र लोधी

यूपी के बुलंदशहर में भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियां को लेकर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विधायक देवेंद्र लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विश्व को मार्ग दिखा रहा है। 9 सालों में हमारी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा गया बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया।

आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 9 साल के 9 प्रमुख आधार। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, दृढ़ इच्छा शक्ति, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास रहा है। वहीं महिलाओं के लिए उन्होंने कहा महिला उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को लाभ हो रहा है। बेटियों को कन्या विद्याधन सुकन्या योजना के तहत सीधे हमारे महिलाओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है। देश मे अन्न कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगो को अनाज , आवास योजना के तहत 3 करोड़ गरीब,लोगो को आवास, 12 करोड़ लोगो को शौचालय , 37 करोड़ लोगो को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है । इस अवसर पर विक्रांत त्यागी, सचिन अहलावत, जयवीर लोधी, , नीरज चौधरी, लोकेश लोधी , देवेंद्र प्रधान , राजीव राजपूत, कुशल प्रधान, चरण सिंह उपस्थित रहे

Exit mobile version