Site icon News1India

UP BJP News: बीजेपी की कार्यसमिति बैठक आज, BJP करेगी 2024 का रोडमैप तैयार, राजनैतिक प्रस्ताव पर होगी अहम चर्चा

भारतीय जनता पार्टी आज लखनऊ में एक दिवासीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार यानी आज 22 जनवरी को सुबह 10:30 बजे गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रारम्भ होगी। बता दें कि पॅ्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह उपस्थित रहेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हो रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह जी सहित उत्तर प्रदेश से केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व जिला प्रबारियों सहित 700 से अधिक प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति से पहले शनिवार को यहां गोमतीनगर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गयी और कार्यसमिति में आने वाले प्रस्तावों पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया।

राजनैतिक प्रस्ताव पर होगी अहम चर्चा

वहीं इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के सभी प्रदेश अधय्क्ष, प्रदेश माहामंत्री, प्रदेश मंत्री सहित सभी पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यसमिति में आने वाले सदस्यों को लेकर व्यवस्था की भी समीक्षा की गयी। प्रदेश माहामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि कार्यसमिति के संदेश को पूरे प्रदेश में ले जाना होगा।

वहीं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्तुत होने वाले प्रस्तावों/एजेंडे पर पार्टी पदाधिकारियों ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए अंतिम रुप दिया। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, मोर्चेा के अध्यक्ष व वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। लखनऊ में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।पूरे शहर को होर्डिंग, बैनर व झंडो से सजाया गया है। देर रात तक पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यसमिति स्थल पर मौजूद रहकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Exit mobile version