Site icon News1India

प्रतापगढ़ में दूल्हन के परिवार ने दी दूल्हे को तालिबानी सजा

खबर यूपी के प्रतापगढ़ से है जहां दूल्हे को पेड़ से बांधकर तालिबानी सजा दी गई। सूत्रों के मुताबिक दूल्हन के परिवार ने आरोप लगाया है कि दूल्हा बीच रश्म में से उठकर दहेज की मांग करने लगा और दहेज न मिलने की बजह से शादी छोड़कर जाने लगा। इसी बात से दूल्हन के परिजन भड़क उठे और दूल्हे सहित पूरे परिवार को बंधक बना लिया । बात इतनी बढ़ गई कि परिवार के सदस्यों ने दूल्हे को पेड़ से बांधकर खुलेआम पिटाई की।

14 जून 2023 की शाम को  प्रतापगढ़ के मान्धाता कोतवाली के हरख़पुर गांव में राम किशोर वर्मा की बेटी की बारात जिला जौनपुर के सकरा लोदा का पुरवा गांव से आई थी। दूल्हा अमरजीत वर्मा सुपुत्र रामसिंह वर्मा बारात लेकर सकरा गांव में पहुंचा हुआ था। शाम के समय द्वार पूजा की रश्म के बाद जयमाला की तैयारी चल रही थी। तभी दूल्हे ने दहेज की मांग की जिससे दूल्हन के परिवार वाले भड़क उठे। जिसके चलते दूल्हन के परिवार के लोगों ने शेरवानी पहने दूल्हे को सरेआम पेड़ से बांधकर तालिबानी सजा दी और पूरी बारात को बंधक बना लिया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों के बीच जमकर लात – घूंसे चलने लगे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची जिसने दूल्हे को पकड़कर जेल में डाल दिया । दोनों पक्षों के लोग थाने में मौजूद हैं और मामले का हल निकालने के लिए एक पंचायत बैठाई गई है।

Exit mobile version