Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
CM Yogi ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत, इंडिया वाटर वीक का किया उद्घाटन बोला- जल ही जीवन

Noida: CM Yogi ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत, इंडिया वाटर वीक का किया उद्घाटन बोला- जल ही जीवन

आज द्रोपदी मुर्मू ने इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडियावाटर वीक का राष्ट्रपति मुर्मू ने उद्घाटन किया। बताा दें कि द्रोपदी मूर्मू ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पहुंची है। बता दें कि इंडिया वाटर वीक के 7 वे संस्करण में दुनियाभर से दो हजार से अधिक लोग जस संरक्षण , नदियों में कम होता पानी आदि नदियों में कम होता पानी आदि विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया। वहीं बीते सोमवार देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के पहले डेटा सेंटर का उद्धाटन किया है।

बता दें कि यह कार्यक्रम पांच नवंबर तक चलेगा। कई देशों के कृषि मंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुथ्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल है तो जीवन है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में जल संसाधन है। 60 से अधिक नदियां पुनर्जीवित की गई है। कानपुर में नमामी गंगा परियोजना के तहत कार्य हुआ ।

सीएम योगी ने कहा कि कानपुर में गंगा को दो साल नालों के प्रदूषण से मूक्ति मिली। पहले सीवर का पानी सीधे गंगा में गिरता था। सीसामऊ और जाजमऊ के सीवर को डायवर्ट किया गया है। हिमालय की नदियां यूपी के बड़े भूभाग को कवर करती हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में 2018 में प्लास्टिक बैन की गई। प्लास्टिक थर्माकोल की जगह मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा दिया गया है।

गावों में हजारों अमृत सरोवर बनाए गए। बढ़ती आबादी जल संकट का आगाह कर रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आगामी दशकों में भारत की आबादी के तेज गति से बढ़ने का अनुमान है। इसके लिए वाटर मैनेजमेंट और वॉटर गवर्नेंस सिस्टम की जरूरत होगी। इस सिस्टम से जल के समान वितरण और रीसाइक्लिंग जैसे कार्य प्रभावी रुप से हो सकेंगे।

Exit mobile version