Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कुलगाम से लापता हुआ सेना का जवान, सर्च ऑपरेशन शुरू

Army Soldier Kidnapped: कुलगाम से लापता हुआ सेना का जवान, सर्च ऑपरेशन शुरू, कार में मिले खून के निशान

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सेना के जवान का अपहरण कर लिया गया है। जवान के परिजनों ने दावा किया है कि शनिवार शाम से वो लापता हैं। परिजनों को वो कार भी मिली है, जिससे वो घर से गए थे। सेना ने जवान की खोजबीन के लिए एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। सेना और पुलिस दोनों ही लापता जवान का पता लगाने में जुट चुकी है। सेना के जवान की आयु 25 साल है जो कि लेह में तैनात थे। शनिवार की रात करीब 8 बजेसे जावेद अहमत लापता हैं। उनकी कार को पारनहाल से बरामद किया गया है।

बता दें कि वानी कुलगाम के अचथल क्षेत्र के रहने वाले हैं। पीटीआई द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक अपहरण की सूचना मिलते ही भारतीयय सेना और दम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेसन और घेराबंदी अभियान शुरू कर दिया है। पीटीआई को अधिकारियों ने बताया कि वानी अपनी कार से घर के लिए सामान लेने के लिए चौलगाम गए हुए थे। देर शाम तक जब वो घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास को गांवों में खोजबीन की।

कार में मिली चप्पल और खून के निशान

खोजबीन के दौरान वानी की कार पारनहाल के पास मिली। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने चेक किया तो कार को लॉक नहीं पाया। वहीं कार के अंदर वानी की चप्पल और खून के निशान भी मिले थे। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद जब पता चला कि सेना का जवान गायब है तो भारतीय सेना ने भी इस मामले में दखल दिया और जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर भारतीय सेना ने बड़े स्तर पर खोजबीन व घेराबंदी अभियान शुरू कर दी है।

Exit mobile version