Wednesday, April 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

पैकेज के साथ IRCTC कराएगा ऊटी और कूर्ग की हवाई यात्रा, किफायती दामों में घूम सकेंगे आप

इंडियन रेलवे कैटरिज्म एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने लखनऊ से मैसूर, ऊटी, बेंगलुरु और कुर्ग के लिए हवाई यात्रा पैकेज लॉन्च किया है।

संदीप मिश्रा by संदीप मिश्रा
May 21, 2023
in Breaking, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: इंडियन रेलवे कैटरिज्म एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने लखनऊ से मैसूर, ऊटी, बेंगलुरु और कुर्ग के लिए हवाई यात्रा पैकेज लॉन्च किया है। 19 जून से 25 जून तक के इस पैकेज में लखनऊ से बेंगलुरु जाने की व्यवस्था फ्लाइट से होगी, ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की जाएगी। स्थानीय भ्रमण एसी वाहनों से कराया जाएगा।

आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मैसूर में देवी चामुंडी को समर्पित एक प्राचीन हिंदू मंदिर चामुंडी मंदिर, बृंदावन गार्डन, मैसूर पैलेस और वाडियार राजवंश का आधिकारिक निवास, ऊटी में बांदीपुर नेशनल पार्क को देखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा ऊटी में चाय की फैक्ट्री, मोम संग्रहालय, रोज़ गार्डन सुरम्य, ऊटी झील में नाव की सवारी का पर्यटक लुत्फ उठा सकेंगे।  भारत का स्कॉटलैंड कहे जाने वाले कुर्ग में पाइन फ़ॉरेस्ट शूटिंग स्पॉट और 9 मील शूटिंग पॉइंट का वेनलॉक डाउन, दुबारे एलिफेंट कैंप का दौरा, कुशल नगर में मठ के दर्शन, अभय जलप्रपात, राजा की सीट का भ्रमण कराया जाना शामिल है। बेंगलुरु में इस्कॉन मंदिर, विधान सभा, कर्नाटक उच्च न्यायालय (केवल बाहरी दृश्य), बेंगलुरु महल का भी पर्यटकों को भ्रमण करने का मौका मिलेगा।

RELATED NEWS

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

March 12, 2026
Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026

क्या होगी पैकेज की कीमत

चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 39,050 रुपए का भुगतान करना होगा दो लोगों के एकसाथ रुकने पर प्रति व्यक्ति 41,100 रुपए खर्च करने पड़ेंगे. अकेले ठहरने पर 53,600 रुपए देने होंगे। 31 मई से पांच जून तक लखनऊ से नेपाल की भी हवाई यात्रा पैकेज चल रहा है. इसका पैकेज 38,800 रुपए से शुरू है। उन्होंने बताया कि जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com और 8287930911, 8287930906, 8287930930, 8287930927 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share197Tweet123Share49
संदीप मिश्रा

संदीप मिश्रा

Related Posts

delhi fire incident greater noida factory

Major Fire: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग, झुग्गिया, फैक्ट्रीया, सैकड़ों घर जलकर राख

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Major Fire in Delhi and Greater Noida: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई,...

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

india euthanasia permission palliative care

Permission Case: हरीश राणा को कैसे मिलेगी इच्छा मृत्य, बहस तेज़, एम्स में पैलिएटिव केयर में क्यों रखा जाएगा

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Euthanasia Permission Case:अदालत के आदेश के बाद हरीश राणा को अब दिल्ली के एम्स अस्पताल की पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट की...

student suicide before engagement case

Sucide case:सगाई से पहले कमरे में फंदे से लटकी मिली 11वीं की छात्रा, परिवार में मचा कोहराम

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Student Death Before Engagement: सगाई से पहले छात्रा की मौत से घर में छाया शोक इस दर्दनाक घटना के बाद...

triple murder family dispute crime case

Bhubaneswar Triple Murder: घरेलू झगड़े में तीन हत्याएं,गुस्से में पिता ने पत्नी, बहू और मासूम पोती की ली जान

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

Triple Murder After Family Dispute:एक मामूली घरेलू झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक आदमी ने गुस्से में आकर अपनी ही...

Next Post

UP Politics: यूपी के नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैनों के शपथ ग्रहण के साथ ही लगेगी पाठशाला

2000 Rupee Note: कानपुर देहात खजांची की मां बोली–नोटबंदी 2.0 में दूसरी महिला को न हो मेरी जैसी समस्या..

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist