Site icon News1India

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, बढ़ रही मरने वालों की संख्या, अब तक 310 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप से मरने वाले की संख्या बढ़कर 310 हो गई है। 24 घायल बताएं जा रहे है। पश्चिम जावा के सियांजुर में सोमवार क्षेत्र में दोपहर करीब 1:21 बजे 5.6 तीव्रता का भूकंप आया।यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार सोमवार को स्थानीय समयानुसार 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर भूकंप आया। उस समय स्कूल की कक्षाएं चल रही थीं और इमारतें गिर गईं।

वहीं सबसे ज्यादा तबाही हुई है सियांजपुर कस्बे में, जहां भूकंप के दौरान तीन मिनट तक इमारतें हिलती रहीं। सबसे ज्यादा मौतें भी यहीं हुई हैं। हालांकि, मौते की सरकारी आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। सियांजपुर सबसे ज्यादा प्रभावित इसलिए हुआ क्योंकि वहां आबादी काफी घनी है। यहां भूस्खलन आम बात है। घर ज्यादा मजबूती से नहीं बने है।

इस भूकंप में 56,320 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से एक तिहाई से अधिक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैंं। अन्य क्षतिग्रस्त इमारतों में 31 स्कूल, 124 पूजा स्थल और तीन स्वास्थ्य़ सुविधाएं शामिल हैं। सुरयांतो ने कहा कि एजेंसी ने विस्थापित लोगों के लिए सुविधाओं के साथ 14 शरणार्थी आश्रय स्थल बनाए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितो से अपेक्षता की जाती है कि वे अपने अस्थायू तंबुओं को छोड़कर इन मुख्य आश्रय स्थलों में चले जाएं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक सुहरयांतो के अनुसार, बीएनपीबी ने खोज और बचाव कार्यों के लिए 6,000 से अधिक बचावकर्मियों को तैनात किया है।

Exit mobile version