Site icon News1India

इराक में अमेरिकी दूतावास के पास 12 मिसाइलों से हमला, जानेें क्या है पूरी खबर

नई दिल्ली। इराक में अमेरिकी दूतावास के पास 12 मिसाइलों से हमला किया गया है. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि रविवार को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास इराक के उत्तरी शहर इरबिल में 12 मिसाइलों ने हमला किया. फिलहाल हमले में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. इराक और अमेरिका के अधिकारियों ने मिसाइल हमले और इससे हुए नुकसान को लेकर अलग-अगल बातें कहीं हैं. एक दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि किसी भी अमेरिकी सरकारी सुविधा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस बात का कोई संकेत नहीं है कि वाणिज्य दूतावास भवन को ही टारगेट किया गया था।

इराक में अमेरिकी दूतावास पर 12 मिसाइलों से हमला

मिसाइल से हमले के बाद बगदाद में एक इराकी अधिकारी ने सबसे पहले कहा कि कई मिसाइलों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाया था. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यह अभी भी निश्चित नहीं है कि कितनी मिसाइलें दागी गईं और वे वास्तव में कहां गिरी. हमले से हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है. इराकी अधिकारियों का आरोप है कि बैलिस्टिक मिसाइलें ईरान से दागी गईं थी. अमेरिका ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. इराक सरकार और कुर्द रिजनल गवर्नमेंट की ओर से इस घटना की जांच की जा रही है।

इराक में यह हमला सीरिया के दमिश्क के पास एक इजरायली हमले के कई दिनों बाद हुआ, जिसमें ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के दो सदस्य की जान चली गई थी. ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को हुए हमले की कड़ी निंदा की. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि हमले से किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक यह अमेरिकी वाणिज्य दूतावास भवन नया है और वर्तमान समय में खाली है।

Exit mobile version