Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Women Slaves ISIS: गुलाम बनाई गई महिलाओं से मालिक कब कर सकते हैं सेक्स, ISIS ने बनाए ये नियम

Juhi Tomer by Juhi Tomer
February 6, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामिक स्टेट की बात जब भी आती है तो दिमाग में एक तस्वीर जरुर बन जाती है वो भी क्रूरता की। जी हां ये वह ग्रुप है जो धर्म के नाम पर लोगों का सिर काट देता है। इस्लामिक स्टेट महिलाओं पर भी अत्याचार करता रहा है। जहां पर कोई भी पुरुष महिलाओं को गुलाम बना सकता है और इसके लिए बकायदा नियम भी बनाए गए हैं। 2015 में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर फतवा सामने आया था। इसमें इस बात के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया था कि गुलाम बनाई गई महिलाओं के साथ उनके मालिक कब यौन संबंध बना सकते हैं।

वहीं इस तरह का फतवा दिखाता है कि ISIS कैसे महिलाओं की गुलामी को सही ठहराने के लिए नई-नई व्याख्या कर रहा था। सीरिया में इस्लामिक स्टेट के एक बड़े आतंकी को निशाना बनाने के लिए अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने छापेमारी की थी। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए थे। इस फतवा में अजीबोगरीब तरह कि गाइडलाइन बताई गी थी, जो एक सभ्य समाज को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगी। जैसे इसमें एक जगह कहा गया है पिता और पुत्र एक ही गुलाम के साथ यौन संबंध नहीं बना सकते, यह प्रतिबंधित है। इसके अलावा अगर किसी मां-बेटी को गुलाम बनाया गया हो तो, उसका मालिक दोनों के साथ यौन संबंधन नहीं बना सकता।

RELATED POSTS

दिल्ली हाई कोर्ट ने लिया सेलिना जेटली की याचिका पर एक्शन, विदेश मंत्रालय को जारी किया नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लिया सेलिना जेटली की याचिका पर एक्शन, विदेश मंत्रालय को जारी किया नोटिस

November 3, 2025

Iran Anti Hijab Protest: अब हिजाब नहीं पहना तो गर्मी में तो ये कपड़े उतार देंगी, मौलवी का विवादित बयान

February 14, 2023

जाने क्या बताए गए हैं नियम

ISIS के नियम सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। दस्तावेज में ऐसे 15 नियमों को बताया गया था। इसमें कहा गया था कि किसी भी बंदी महिला के साथ उसका मालिक तब तक यौन संबंध नहीं बना सकता, जब तक वह एक मासिक धर्म से न गुजर जाए। अगर गुलाम महिला प्रेगनेंट हो तो तब तक वह बच्चे को जन्म न देने तक उसके साथ यौन संबंध नहीं बनाया जा सकता। अगर वह प्रेगनेंट है तो मालिक उसका गर्भपात नहीं करा सकता। इस तरह के नियम से ISIS दिखाना चाहता था कि जैसे उसे महिला गुलामों की बहुत ज्यदा फिक्र है।

ये भी थे नियम

वहीं एक नियम ये भी है कि अगर किसी महिला बंदी को उसका मालिक आजाद कर देता है, तो उसे महिला के साथ यौन संबंध का अधिकार नहीं होगा। एक मालिक ने अगर दो बहनों को गुलाम बना रखा है तो वह दोनों के साथ संबंध नहीं बना सकता। मालिक सिर्फ किसी एक बहन को ही चुन सकता है। वहीं दूसरी लड़की को चुनने के लिए उसे पहली वाली को बेचना पड़ेगा। अगर कोई महिला गुलाम मालिक से संबंध के बाद प्रेगनेंट हो जाती है तो उसे बेचा नहीं जा सकता। अगर दो लोगों ने पैसा मिलाकर एक महिला को खरीदा हो तो उसके साथ कोई भी यौन संबंध नहीं बना सकता। मालिक को गुलाम महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए और उसे कोई ऐसा काम नहीं देना चाहिए जो वह करने में समर्थ न हो।

Tags: female slave rule by islamic stateislamic fatwaislamic state fatwa on women slaveryislamic state slaveislamic state woman intercourseLatest uae Newsuae Headlinesuae Newsuae News in Hindiwomen as a slave in isis
Share198Tweet124Share50
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने लिया सेलिना जेटली की याचिका पर एक्शन, विदेश मंत्रालय को जारी किया नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लिया सेलिना जेटली की याचिका पर एक्शन, विदेश मंत्रालय को जारी किया नोटिस

by Swati Chaudhary
November 3, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई और रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली पिछले साल से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में...

Iran Anti Hijab Protest: अब हिजाब नहीं पहना तो गर्मी में तो ये कपड़े उतार देंगी, मौलवी का विवादित बयान

by Juhi Tomer
February 14, 2023

हिजाब लगातार विवादों में बना हुआ है। कर्नाटक से शुरु हुआ हिजाब विवाद ना सिर्फ भारत में बल्कि इसका शोर...

Next Post

राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में Paresh Rawal की फिल्म The Storyteller ने जीता बेस्ट फिल्म अवॉर्ड

कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर Mouni Roy ने लगाया हुस्न का तड़का

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version