Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ISRO ने लॉन्च किया अपना सबसे भारी रॉकेट, LVM-3 ने श्री हरिकोटा से 36

ISRO ने लॉन्च किया अपना सबसे भारी रॉकेट, LVM-3 ने श्री हरिकोटा से 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट लेकर भरी उड़ान

इसरो ने आज नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसरो ने अपना सबसे भारी रॉकेट LVM-3 आज लॉन्च कर दिया है। आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से रॉकेट ने ब्रिटेन की कंपनी वनवेब के 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट लेकर उड़ान भरी। इसरो का लक्ष्य दुनिया को बेहतर कनेक्टिविटी देना है। दरअसल ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड वनवेब ग्रुप कंपनी ने पृथ्वी की निचली कक्षा में 72 सैटेलाइट को स्थापित करने के लिए इसरो की कमर्शियल ब्रांच न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से एक डील की है।

बता दें कि इसरो ने इस मिशन को LVM3-M3/वनवेब इंडिया-2 मिशन नाम दिया है। इस रॉकेट की क्षमता लो अर्थ ऑर्बिट में 10 टन और जियो ट्रांसफर ऑर्बिट में 4 टन है। LMV3 का यह लगातार 5वां सफल मिशन है। जिसमें चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल है।

इसरो ने वनवेब के लिए 36 सैटेलाइट 23 अक्टूबर 2022 को लॉन्च किए गए थे। इसरो ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि LVM3-M3/वनवेब इंडिया-2 मिशन की उल्टी गिनती की शुरु हो गई है। इसरो की 2023 में ये दूसरी लॉन्चिंग है।

वहीं वनवेब ने बताया कि 18वीं लॉन्चिंग पूरी हो गई है। 36 और सैटेलाइट को Projected करने के साथ ही धरती की कक्षा में स्थापित हमारे सैटेलाइट्स की संख्या 616 हो जाएगी। यह इस साल ग्लोबल सर्विस शुरू करने के लिए काफी है।

Exit mobile version