मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

दूसरा दिन भी IT की रेड जारी, BBC का स्टाफ को मेल, ‘हर सवाल का ईमानदारी से दें जवाब’

by Anu Kadyan
फ़रवरी 15, 2023
in एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर इनकम टैक्स की रेड दूसरे दिन भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार IT अधिकारी 2012 से अब तक के अकाउंट्स की डिटेल खंगाल रहे हैं। साथ ही फाइनेंस डिपार्टमेंट के स्टाफ के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त कर लिए गए हैं। इस दौरान IT के अधिकारियों और BBC इंडिया के संपादकों के बीच बहस भी हुई।

‘हर सवाल का ईमानदारी से दें जवाब’

वहीं बीबीसी ने अपने स्टाफ को मेल कर सर्वे के दौरान सहयोग करने को कहा है। बीबीसी ने कहा कि हर सवाल का जवाब ईमानदारी से दें। IT विभाग ने BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस कड़ी में अफसर कई घंटों से लैपटॉप ,डॉक्यूमेंट्स की छानबीन कर रहे हैं।

RELATED NEWS

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

जून 30, 2026
Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

जून 30, 2026

जानकारी के अनुसार बीबीसी मैनेजमेंट ने बुधवार सुबह कर्मचारियों को मेल करते हुए स्टाफ से हर सवाल का ईमानदारी से जवाब देने की हिदायत दी है। अगर आयकर विभाग के कर्मचारी आपसे मिलना चाहें तो आपको उनसे मिले है। वहीं बीबीसी ने भारत में काम कर रहे कर्मचारियों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी एक्टिवेट की है। बीबीसी ने मेल मे कहा कि बीबीसी का संस्थागत स्ट्रक्चर, गतिविधियों, संस्थान और भारत में कार्य के बारे में सवाल करना जांच के दायरे में आता है। सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।

भारतीय अधिकारियों से करें संपर्क- अमेरिका

मेल में स्टाफ से ये भी कहा है कि आपकी निजी आय व आयकर के बारे में सवाल सर्वे के दायरे से बाहर हैं। आप इनका जवाब देने से इनकार कर सकते हैं। साथ ही अपने कंप्यूटर सिस्टम से कोई जानकारी डिलीट न करें और ना ही उसे आयकर विभाग के अधिकारियों से छुपाएं।

जब US के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता नेड प्राइस से पूछा गया कि क्या बीबीसी पर हो रही कार्रवाई लोकतंत्र के कुछ मूल्यों के खिलाफ है। इस पर उन्होंने कहा, हम इसके तथ्यों के बारे में जानते हैं। लेकिन फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। आप इससे जुड़ी जानकारी के लिए भारतीय अधिकारियों से ही संपर्क करें। ‘हम बीबीसी के ऑफिस पर आयकर विभाग की रेड के बारे में जानते हैं। हम पूरी दुनिया में प्रेस की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं। इससे पूरी दुनिया में लोकतंत्र को मजबूती मिलती है।

कर्मचारी की मौजूदगी में सिस्टम को स्कैन किया गया

जानकारी के मुताबिक आयकर अधिकारियों ने बीबीसी का हर कंप्यूटर सिस्टम को स्कैन किया। जो सिस्टम स्कैन किए बिना रह गए हैं, उनकी मार्किंग की गई है। जिन्हें स्कैन किया जाएगा। आयकर अधिकारियों ने सिस्टम में आय, आयकर, ब्लैक मनी, भुगतान, जीएसटी, टैक्स और कैश जैसे कीवर्ड डालकर सर्च किया। वह ऐसी किसी भी फाइलों की तलाश कर रहे थे जो वित्तीय लेनदेन से जुड़ी हों। संपादकीय कंटेंट की जांच नहीं की गई। हालांकि अधिकारियों का पास सिस्टम का पूरा एक्सेस था।

पहले कहा गया था कि संपादकीय विभाग के कई लोगों ने सिस्टम के एक्सेस देने का विरोध किया। तब आयकर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि वो सिस्टम में सिर्फ आय और वित्तीय जानकारियां देखेंगे। कर्मचारी की मौजूदगी में ही सिस्टम को स्कैन किया गया।

दिल्ली के KG मार्ग एरिया में HT टावर की पांचवीं और छठी मंजिल पर BBC इंडिया के दफ्तर पर मंगलवार सुबह 11 बजे IT की टीम ने सर्वे शुरू किया था। जहां IT की 24 मेंबर्स की टीम ने रेड की। वहीं मुंबई के सांताक्रूज इलाके में BBC स्टूडियोज में भी छापेमारी जारी है।

अघोषित आपातकाल- कांग्रेस

BBC के ऑफिसों पर हो रही कार्रवाई को कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने PM मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल कहा है। वहीं एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों या सत्ताधारी दल की आलोचना करने वाले प्रेस संस्थानों के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल उन्हें डराने के लिए किया जाता है।

‘कांग्रेस शायद भूल रही है कि...’

वहीं BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि कांग्रेस शायद भूल रही है कि 1970 में इंदिरा गांधी ने एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर BBC पर बैन लगा दिया था। आयकर विभाग ने BBC ऑफिस पर कानूनी रूप से सर्वे किया है। BBC दुनिया का सबसे ‘भ्रष्ट और बकवास कॉर्पोरेशन’ बन चुका है। दुर्भाग्य से BBC का प्रचार व कांग्रेस का एजेंडा एक ही है।

BBC वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है, जो 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है और इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह कल्चर, मीडिया, डिजिटलऔर स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। BBC रॉयल चार्टर के तहत 1927 में शुरू हुआ था।

Tags: 'Answer every question honestlyIT RAIDNews1India
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident: मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।...

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Next Post

Delhi Crime: जब उतरा प्यार का खुमार... फ्रिज में मिली निक्की की लाश, गर्लफ्रेंड की हत्या के अगले ही दिन दूल्हा बना साहिल

‘राहुल को बनारस में लैंडिंग नहीं दी गई अनुमति, एयरपोर्ट एरिया के लगाता रहा चक्कर प्लेन’, कांग्रेस नेता का आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist