Site icon News1India

नोएडा सहित UFLEX ग्रुप के 66 ठिकानों पर IT की छापेमारी, अगले 4 दिन तक रहेगा सर्च ऑपरेशन जारी

देशभर में यूफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी के 66 ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ मंगलवार सुबह करीब 6 बजे छापेमारी की। फिलहाल नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 29 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इसके अलावा दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात, एमपी और मुंबई सहित अन्य जगहों पर भी इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग को सूचना मिली थी कि इस कंपनी ने करोड़ों रुपयों का टैक्स चोरी किया है। जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने कंपनी के अकाउंट पर नजर रखनी शुरू की। जिसके चलते मंगलवार सुबह छापेमारी की गई है।

देशभर में UFLEX ग्रुप के ठिकानों पर IT की छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार करीब 6 बजे देशभर के यूफ्लेक्स समूह के ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की। जिसमें नोएडा के सेक्टर-4 और 60 स्थित यूफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी के दफ्तर में रेड की गई। विभाग की करीब आधा दर्जन टीमें कंपनी में सर्च ऑपरेशन कर रही है। जिन कंपनियों में छापेमारी हुई है उस कंपनी के अकाउंट डिपार्टमेंट से जुड़े किसी भी सदस्य को आवागमन की अनुमति नहीं है। सभी के मोबाइल और लैपटॉप में से कंपनी और अकाउंट से संबंधित जानकारी निकाली जा रही है।

अगले चार दिनों तक जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार इस कंपनी ने करोड़ों रुपयों का टैक्स चोरी किया है। जिसके चलते आयकर विभाग सर्च ऑपरेशन चलाकर टैक्स चोरी से जुड़ी जानकारी निकाल रहा है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 29 ठिकानों पर सर्च ऑपेरशन जारी है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई अगले चार दिनों तक जारी रहेगी। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

Exit mobile version