Site icon News1India

नहीं थम रहा है ‘मामा का बुलडोजर’, अब जबलपुर के इस हिस्ट्रीशीटर के भाई के मकान पर गरजा बुलडोजर

Jabalpur News: मध्यप्रदेश में शिवराज का बुलडोजर बदमाशों और अपराधियों पर जमकर चल रहा है। इन गुंडों और माफियाओं के अवैध तरीके से बने घरों और प्रशासनिक संस्थानों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ओमती थाना क्षेत्र के रपटा नया मोहल्ला में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के भाई रियाज के अतिक्रमण को पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने ब्रहस्पतिवार सुबह-सुबह कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई के दौरान विवाद होने की आशंका के चलते मौके पर भारी पुलिस अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

ओमती पुलिस ने बताया कि रपटा नया मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक के भाई रियाज ने गली में अतिक्रमण करते हुए अवैध रूप से मकान बना लिया था। अब्दुल रजाक एवं उसके भाई रियाज के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी हैं। आज गुरुवार की सुबह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा रियाज के मकान के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोड़कर जमींदोज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान गली में जेसीबी मशीन फंस गई थी, जिस कारण काफी देर तक अतिक्रमण की कार्रवाई रुकी रही।

Exit mobile version