Site icon News1India

जम्मू कश्मीर: पहलगाम में ITBP के जवानों को ले जा रही बस नदी में गिरी, कई जवानों के शहीद होने की आशंका

अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में मंगलवार को ITBP के जवानों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 39 जवानों को ले जा रही ये एक सिविल बस थी। जिसका ब्रेक फेल होने के बाद नदी में गिर गई। अभी तक इस घटना में 6 जवान शहीद होने की खबर है। फिलहाल जवानों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे जवानों को यह बस वापिस ला रही थी कि अचानक फिसलन के चलते पहलगाम के चंदनवाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान जारी है।

Exit mobile version