Site icon News1India

Rahul Gandhi ने जमकर साधा भाजपा पर निशाना, कहा-जम्मू-कश्मीर ने रोजगार और प्यार चाहा, बीजेपी ने दिया बुलडोजर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने आज भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में जारी अतिक्रमण विरोधी मुहिम को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा है कि केंद्रशासित प्रदेश ने रोजगार, बेहतर कारोबार और प्यार चाहा था, लेकिन उसे इसके बजाय ‘भाजपा का बुलडोजर’ मिला है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार को इस अभियान को जल्द से जल्द रोकना चाहिए।

बता दें कि राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिधूड़ी ने सात जनवरी को सभी उपायुक्तों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण शत प्रतिशत हटाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद से जम्मू कश्मीर में 10 लाख कनाल से अधिक जमीन अतिक्रमण से मुक्त करायी गई है।

वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, जम्मू कश्मीर को चाहिए रोजगार, बेहतर व्यापार, और प्यार, मगर उन्हें मिला क्या? भाजपा का बुलडोजर।” उन्होंने कहा, “कई दशकों से जिस जमीन को वहां के लोगों ने मेहनत से सींचा, उसे उनसे छीना जा रहा है। अमन और कश्मीरियत की रक्षा, जोड़ने से होगी, तोड़ने और लोगों को बांटने से नहीं.” गांधी ने ट्वीट के साथ मीडिया की खबर भी संलग्न की, जिसमें दावा किया गया है कि जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर लोगों में घबराहट है।

Exit mobile version