Site icon News1India

Japan: पूर्व पीएम Shinzo Abe पर हमला करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, देखिये विडियो

Shinzo Abe News: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ़्तार किया है. उसके पास से एक बंदूक भी ज़ब्त की गई है, जो देखने में किसी कैमरे की तरह दिखाई दे रही है. हालांकि, संदिग्ध ने किस वजह से यह हमला किया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना का सबसे नजदीकी वीडियो स्थानीय मीडिया एनएचके द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया.

https://twitter.com/Global_Mil_Info/status/1545264228814258176?s=20&t=3lnpDyQdJ6mSUW2a7t8UhA

इस वीडियो में वह बंदूक दिखाई दे रही है जिसका इस्तेमाल शिंजो आबे के खिलाफ किया गया. सारा खेल मात्र 30 सेकेंड का दिखाई दे रहा है. जाहिर है कि पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या की तैयारी लंबे वक्त से की जा रही होगी. यदि हमलावर के हाथ में बंदूक दिखती तो उसका शिंजो आबे के करीब पहुंचना भी असंभव होता. संबोधन के दौरान सुरक्षाकर्मी सिर्फ मीडिया कर्मियों को ही आस पास आने जाने की अनुमति देते हैं.

https://twitter.com/eeWYTNa1QxcCudM/status/1545235334551998464?s=20&t=GdCowQLb-fMmi7xysMdysw

गोली लगने के बाद शिंजो आबे तुरंत अचेत हो गए थे. उनके सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें घेर लिया था. चूंकि गोली की आवाज बहुत धीमी थी इसलिए सुरक्षाकर्मियों के लिए यह अनुमान लगा पाना मुश्किल रहा होगा कि हमलावर कितने हैं. एक हमलावर को सामने देखने के बाद हिरासत में ले लिया गया.

Exit mobile version