Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
होली की आड़ में दिखाए घिनौने इरादे, जापानी लड़की को रंग लगाने के बहाने की ये हरकत

Delhi: होली की आड़ में दिखाए घिनौने इरादे, जापानी लड़की को रंग लगाने के बहाने की ये हरकत

सोशल मीडिया पर होली के बाद से महिलाओं के साथ हुई हिंसा से जुड़े कई वीडियों सामने आए हैं। इस बीच एक और वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ हैं। आपको बता दें किएक वीडियो में जापानी लड़की के साथ सड़क पर कई बुरा व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। रंग लगाने के बाद लड़की के साथ गंदी हरकत की जा रही है। वहीं कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर घटना को यौन उत्पीड़न बताया है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि इस वीडियो को खुद जापानी लड़की ने शेयर किया था और बाद में उन्होंने इसे अकाउंट से हटा लिया। लेकिन अब अलग- अलग अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। वीडियो में कथित छेड़छाड़ की वजह से हम इसे नहींं दिखा रहे हैं। वहीं जापानी लड़की वाला वीडियो राजधानी दिल्ली का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये लड़की जापान से पहली बार भारत में होली का त्योहार मनाने के लिए आई थी, लेकिन इसके साथ कुछ लड़को ने छेड़छाड़ की। वहीं वीडियो को स्वीटी नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, भारत में जापानी टूरिस्ट।

वहीं वीडियो पर लोग कमेंट कर घटना की निंदा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने इसे रीट्वीट कर कहा है, ‘आप दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों के साथ इस त्योहार का आनंद लेकर सोचते हैं कि ऐसे और दिन होने चाहिए, कितना मजेदार है, फिर अगले दिन ट्विटर खोलने पर ये भयानक वीडियो दिखते हैं। वास्तव में दो भारत हैं! ये पुरुष वाकई में कलंक हैं और भारतीय समाज में इनके हिमायती भी।

Exit mobile version