Jhansi News: झांसी में अवैध खनन का खेल, जिलाधिकारी कार्रवाई में जुटे

झांसी जिलाधिकारी अवैध खनन के लिए पूरे जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई में जुटे हुए हैं। लेकिन मोठ तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगा पाना अधिकारियों के बस की बात नहीं रही है। दरअसल, पिछले तीन दिन से अवैध खनन किया जा रहा है। ये जानते हुए भी तहसील प्रशासन मामले से पल्ला झाड़ रहा है। हद तो तब हो गई जब मोठ तहसील के सामने से ही अवैध मिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं।

जोरों पर चल रहा अवैध खनन अंकुश लगाने में नाकाम प्रशासन

अवैध खनन के चलते सरकार को राजस्व का भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, बीते तीन दिनों से अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकारी मामले को जानते हुए भी माफियाओं पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। इस मामले में अब तो ऐसा प्रतीत हो रहा है, खनन माफिया ही नहीं कई अधिकारी व कर्मचारी भी अवैध कारोबार में लिप्त है।

अभी तक तो मोठ के खिरिया घाट के समीप से खनन किया जा रहा था और वह अभी भी जारी है। लेकिन बीते कई दिनों से ग्राम सेना एवं अन्य जगहों से भी मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। खनन करते ट्रैक्टर ट्रॉली अब तो मोठ तहसील के सामने से ही फर्राटा भर रहे है। लेकिन इन पर कार्रवाई करने की जहमत तहसील प्रशासन नहीं उठा पा रहा है। लग तो ऐसा रहा है कि माफियाओं के तार सत्ता धारियों से जुड़े हैं या फिर प्रशासन की सांठगांठ से अवैध कारोबार जोरों पर चल रहा है। हालांकि उप जिलाधिकारी मामले से किनारा करते नजर आ रहे हैं।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version