Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

जिहादियों ने घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने वाली मुस्लिम महिला का बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट

Abhinav Shukla by Abhinav Shukla
September 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देश, बड़ी खबर, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जिहादियों का एक और कारनामा सामने आया है। घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने वाली मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान का फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर, ट्विटर अकाउंट पर बेहद अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। जिस पर पीड़ित ने साइबर थाना अध्यक्ष से लिखित शिकायत की है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तत्काल फर्जी ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। रूबी आसिफ खान रोरावर थाना इलाके के महमूद नगर की रहने वाली हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान पिछले दिनों घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चर्चाओं में रही थी। गणेश प्रतिमा को लेकर तमाम मौलवियों ने रूबी आसिफ खान के खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया था। बावजूद इसके वह गंगा में गणेश जी की मूर्ति विसर्जन करने गई थी।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026

वहीं, अब कुछ जिहादियों द्वारा रूबी आसिफ खान को बदनाम करने के लिए नई साजिश रची जा रही है। रूबी आसिफ खान का एक फर्जी ट्विटर अकाउंट बना दिया गया है और उसके माध्यम से रूबी आसिफ खान को बदनाम करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। ट्विटर अकाउंट पर बेहद शर्मनाक कमेंट लिखे जा रहे हैं। जैसे ही फर्जी ट्विटर अकाउंट की जानकारी रूबी आसिफ खान को हुई तो वह तत्काल पति आसिफ खान के साथ शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। इस दौरान उनकी एसएससी से मुलाकात नहीं हो सकी। जिसके बाद रूबी आसिफ खान ने साइबर थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए साइबर थाना अध्यक्ष ने फर्जी ट्विटर अकाउंट को तत्काल ब्लॉक कर दिया है।

इस मामले में रूबी आसिफ खान ने अपने बयान में बताया कि, ‘कुछ जिहादी मुझे बदनाम करने के लिए यह साजिश कर रहे हैं। कई बार मेरे घर के बाहर संदिग्ध लोग भी घूमते नज़र आते हैं, जिसकी शिकायत मेरे द्वारा पुलिस प्रशासन से की गई है, बावजूद कोई भी सुरक्षा मुझे अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। मेरी मांग है कि फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने वालों के खिलाफ पुलिस जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई करें’।

साइबर परिक्षेत्र की क्षेत्राधिकारी नीलम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज रूबी आसिफ खान द्वारा मुझे एक शिकायती पत्र दिया गया है, शिकायती पत्र में फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने की बात कही गई है, तत्काल फर्जी ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। आगे उन्होंने कहा है कि पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags: aligarhaligarh NewsBJPcmyogiGanesh Chaturthiganesh murti controversyNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

by Mayank Yadav
January 12, 2026

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गौरांग तिवारी और एक युवती के...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post

एक अक्टूबर को पीएम मोदी लॉन्च करेंगे 5G नेटवर्क? वायरल हो रही इस खबर की क्या है हकीकत

Justice For Aditya: सैनिक बनना चाहता था 15 साल का आदित्य तिवारी, 3 मुस्लिम युवकों ने उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist