Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Jodhpur: ईद के दिन जोधपुर में हिंसा,10 इलाकों में कर्फ्यू, विधायक के घर के बाहर आगजनी

Jodhpur: ईद के दिन जोधपुर में हिंसा,10 इलाकों में कर्फ्यू, विधायक के घर के बाहर आगजनी

राजस्थान के जोधपुर में ईद के मौके पर जमकर बवाल के बाद तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने जोधपुर के 10 इलाकों में बुधवार तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। वहीँ, लोगों ने सूरसागर इलाके में विधायक के घर के बाहर आगजनी की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

जोधपुर के कई इलाकों में पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं। आज पत्थरबाजी में एक और पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि कल रात को 4 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के विरोध में लोगों ने हनुमान चालीसा का भी पाठ करना शुरू कर दिया है।अब तक, शहर के इन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है:

  1. उदयमंदिर
  2. नागोरी गेट
  3. सदर कोतवाली
  4. सदर बाजार
  5. सुरसागर
  6. सरदारपुरा
  7. खांडाफलसा
  8. प्रतापनगर
  9. देवनगर
  10. प्रतापनगर सदर

इससे पहले, सोमवार रात को झंडे और लाउड स्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई थी। मंगलवार सुबह एक समुदाय के लोग जालोरी गेट इलाके में जुटकर फिर से उपद्रव फैलाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया है उसी दौरान एक समुदाय की ओर से पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हुए।

जोधपुर में जालोरी गेट पर झंडा लगाने को लेकर देर रात हुआ विवाद सुबह फिर भड़क उठा। मंगलवार सुबह दोबारा से भीड़ जुट गई। पत्थरबाजी और आगजनी शुरू हो गई। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया है, आंसू गैस के गोले छोड़ लोगों को खदेड़ा।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जोधपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, जिले में आज रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद किया गया है। इधर जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जन्मदिन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। CM अशोक गहलोत ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हालात की जानकारी जानने के लिए उन्होंने हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई है.

जोधपुर में सोमवार रात को उपद्रवियों ने 20 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़ दिए और कई ATM में भी तोड़फोड़ की। जोधपुर के पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई ने बताया कि, इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। देर रात से ही जालोरी गेट और ईदगाह इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 

क्या था मामला ?

जालोरी गेट चौराहे पर सोमवार देर रात करीब 11.30 बजे कुछ लोग झंडे लगा रहे थे। इस दौरान वीडियो बनाते एक शख्स को कुछ युवकों ने पीट दिया। कुछ लोग बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी पीटा। इसके बाद दूसरे गुट ने सामने वाले गुट पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में डीसीपी ईस्ट और उदयमंदिर एसएचओ घायल हो गए थे।

मंगलवार सुबह उपद्रवियों ने जालोरी गेट के नजदीक स्थित सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास के घर के बाहर भी आगजनी हुई। जयपुर से एडीजी क्राइम समेत अन्य अधिकारियों को जोधपुर भेजा गया है। आज पत्थरबाजी में एक और पुलिसकर्मी घायल हो गया है। कल रात से तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो चुके हैं।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Exit mobile version