Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
गुजरात में जूनियर क्लर्क भर्ती पेपर हुआ लीक, परीक्षा हुई रद्द, लाखों कैंडिडेट देने पहुंचे थे एग्जाम,15 लोग गिरफ्तार

Gujarat Paper Leak: गुजरात में जूनियर क्लर्क भर्ती पेपर हुआ लीक, परीक्षा हुई रद्द, लाखों कैंडिडेट देने पहुंचे थे एग्जाम,15 लोग गिरफ्तार

पेपर लीक के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दें कि गुजरात में एक बार फिर से पेपर लीक होने की खबर सामने आई है। गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने पेपर लीक होने के बाद इस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया हैं। वहीं ये परीक्षा आज सुबह 11:00 बजे से शुरू होने वाली थी। ताजा जानकारी सामने आ रही है कि गुजरात ATS इस पेपर लीक मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि इस मामले को लेकर गुजरात एटीएस की जांच जारी है। अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच गुजरात के ही रहने वाले हैं। हैदराबाद, उड़ीसा, मद्रास में एटीएस की जांच जारी है। जल्द ही मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

वहीं वडोदरा पुलिस को देर रात मामले में एक युवक के पास से पेपर की कॉपी मिली थी। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज सुबह 11 बजे से परीक्षा होनी थी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर नहीं जाने की सूचना दे दी गई है। अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है कि अगली परिक्षा कब कराई जाएंगी। पेपर रद्द होने की वजह से कुल नौ लाख 53 हजार से ज्यादा अभ्यार्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया है। वहीं इस बीच कैंडिडेट्स में पेपर लीक होने की वजह से और परिक्षा रद्द होने पर जंबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्रों ने गोधरा बस स्टैंड के सामने जमकर प्रदर्शन किया गया है। इस भर्ती के जरिए पंचायत जूनियर क्लर्क के 1181 पदों को भरा जाना था। हालांकि, बोर्ड द्वारा आज यानी 29 जनवरी को नोटिस जारी किए जाने के बाद परीक्षा की नई तारीख को लेकर जल्द अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

Exit mobile version