Site icon News1India

फिल्म के पोस्टर में दिखाई गई मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर, भड़के लोग बोले- ‘दूसरा धर्म होता तो सिर कलम हो जाता’

भारतीय फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई ( Leena Manimekalai) ने हाल ही में अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ (Kaali) का पोस्टर रिलीज किया है, जिसके रिलीज होते ही बवाल मच गया है। फिल्म के पोस्टर पर लोग नाराजगी जता रहे हैं। लोगों क कहना है कि पोस्टर से हिन्दू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

इस पोस्टर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म मेकर को ट्रोल करना शुरू कर दिया और ट्विटर पर #arrestleenamanimekalai ट्रेंड करने लगा। दरअसल में पोस्टर में मां काली सिगरेट पीती हुईं दिखाई दे रही हैं। लोगों का आरोप है कि लीना की इस हरकत से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। पोस्टर में काली के सिगरेट पीने के साथ ही एक हाथ में त्रिशूल, तो एक हाथ में एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा दिखाई दे रहा है, जिसके लोग देख भड़क गए हैं। कई यूजर्स ने तो पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को टैग करते हुए इसे बनाने वालों पर कार्रवाई की माँग की है, वहीं कई लोग फिल्ममेकर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

शनिवार यानी 02 जुलाई को इंडियन फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का पोस्टर शेयर किया था। फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ उन्होंने यह जानकारी भी दी थी कि उनके इस डॉक्यूमेंट्री को कनाडा फिल्म्स फेस्टिव (Rhythms Of Canada) में लॉन्च किया गया। लीना ने अपनी डॉक्यूमेंट्री का नाम काली रखा है। फिल्म का पोस्टर देखते ही लोग मां काली को सिगरेट पीता दिखाने पर भड़क गए।

आपको बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है जब हिंदू देवी देवताओं को आपत्तिजनक हाल में दिखाया गया हो। इससे पहले भी कई फिल्मों में इस तरह के दृष्य दिखाए गए हैं। आपको याद हो तो आमिर खान की फिल्म पीके में भगवान शिव का मजाक उड़ाया गया था. इस सीन पर काफी विवाद हुआ था। वहीं हाल में ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन पर भी विवाद हुआ था, जिसे देखने के बाद फैंस ने आरोप लगाया कि इसमें ऐक्टर को मंदिर में जूता पहनकर जाते हुए दिखाया गया है।

फिल्हाल फिल्म काली के पोस्टर का ये विवाद भी तेजी से बढ रहा है। लोग इसपर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

Exit mobile version