Site icon News1India

Kabul Blast: अफगानिस्तान के काबुल में धमाकेदार ब्लास्ट, मस्जिद के इमाम समेत 30 लोगों की हुई मौत, जानिए क्या है मामला

Kabul Blast: एक के बाद एक धमाकों की गूंज से अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में कोहराम मच गया है. वहां की एक मस्जिद में दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नमाज के दौरान मस्जिद (Mosque) में हुए विस्फोट में 30 लोगों की मौत हो गई जबकि इस हमले में 40 लोग घायल हो गए.

चारों तरफ फैला मौत का ये मातम इस बात का सबूत है कि तालिबान की सत्ता में वापसी अफगानिस्तान की धरती पर भारी पड़ रही है. दरअसल, यह धमाका मगरिब की नमाज के दौरान हुआ, जिसमें मस्जिद के इमाम अमीर मोहम्मद काबुली की भी मौत हो गई. हालांकि तालिबान (Taliban) की सत्ता में वापसी के बाद तालिबान के प्रतिद्धंदी आईएस ने पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं.

कहा जा रहा है कि इस हमले के पीछे इसी आतंकी संगठन का हाथ होने का शक है. काबुल के इमरजेंसी अस्पताल ने ट्विटर पर बताया कि सात साल के बच्चे समेत कुल 27 घायल मरीजों को भर्ती कराया गया है. इस बीच 27 घायलों में से 3 की मौत हो गई है. अफगानिस्तान के कंट्री डायरेक्टर ऑफ इमरजेंसी स्टेफानो सोजा ने कहा कि पांच नाबालिगों सहित कुल 27 लोगों को सर्जिकल सेंटर लाया गया, जिसमें एक 7 साल का बच्चा भी शामिल है.

ये भी पढ़ें – Colombo:चीन का जासूसी पोत ‘युआन वांग 5’ पहुंचा श्रीलंका, भारत ने जाहिर की चिंता

Exit mobile version