Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Kanpur Accident: गांव बना श्मशान... नहीं रूक रहा आंसुओं का सैलाब... एक

Kanpur Accident: गांव बना श्मशान… नहीं रूक रहा आंसुओं का सैलाब… एक गांव से 26 लोगों की मौत के बाद मातम

जान चली गई। एक-एक परिवार से कई-कई सदस्य चले गए। सरकार ने मुआवजे का ऐलान कर दिया। लेकिन क्या मुआवजे से 26 जिंदगी वापस आ जाएंगी। आंसुओं का सैलाब थम जाएगा। नहीं कुछ नहीं बदलेगा। हम यहां बात कर रहे कानपुर उस भयानक हादसे की जिसे पूरा गांव दशकों तक नहीं भूल पाएगा। इस हादसे में कई परिवारों की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गईं।

मिली जानकारी के अनुसार कई परिवार फतेहपुर के चंद्रिका देवी मंदिर के दर्शन कर खुशी-खुशी घर लौट रह थे लेकिन वो क्या जानते थे गांव से कुछ ही दूरी पर मौत उनका इंतजार कर रही है। खुशियां मातम में बदल गई और वो मौत के मुंह में समा गए। दरअसल ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने भयानक हादस हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 26 लोगों की जान चली गई। जबकि कई लोग अब भी गंभीर रूप से घायल हैं।

हेल्पलाइन नंबर 9454404916 जारी

कानपुर के जिलाधिकारी विशाखजी ने 26 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है। वहीं घायलों का उपचार चल रहा है। इस के बाद कानपुर के डीएम ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए है। देर रात तक जवानों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी रहा।  

इसी बीच कानपुर पुलिस ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ पीएसी और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। कानपुर के पुलिस कमिश्नर ने अस्पताल में हादसे में घायलों का हाल जाना और उपचार को लेकर व्यवस्था का जायजा लिया।

यूपी पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी लगातार कानपुर के पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं। यूपी पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। कहा कि किसी भी जानकारी के लिए 9454404916 पर संपर्क कर सकते है।

मरने वालों में14 महिलाएं व 12 बच्चे शामिल

जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। जिससे उसमें सवार ज्यादातर लोग उसके नीचे दब गए। इस हादसे में मरने वालों में 14 महिलाएं और 12 बच्चे शामिल हैं वहीं गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।

यह घटना कानपुर के घाटमपुर इलाके की है। ये लोग चंद्रिका देवी के दर्शन करके घर लौट रहे थे। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों के घायल हो गए है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंकर राहत का काम शुरू कर दिया था। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

दिग्गजों ने जताया दुख

कानपुर में इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी दुख जताया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा कि ‘कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खो दिया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। हालांकि स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

वहीं सीएम ने हर मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ फंड से 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। जबकि हादसे में घायलों को 50 हजार मदद के तौर पर दिए जाएंगे

कानपुर हादसे में मृतकों की सूची

1 मिथलेश 50 वर्ष पति रामसजीवन
2 -केशकली पति देशराज ।
3- किरन &/.पिता शिवनारायण। 4 – पारुल पिता रामाधर ।।
5 – अंजली W/O रामसजीवन
6 – रामजानकी &/.छिद्दू
7 – लीलावती पति रामदुलारे
8 – गुड़िया पति संजय
9 – तारा देवी पति टिल्लू
10 – अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह 11 – सान्वी पिता कल्लू
12- शिवम पिता कल्लू
13 – नेहा पिता सुंदरलाल
14 – मनिसा पिता रामदुलारे
15- ऊसा पति ब्रजलाल
16- गीता सिंह पति शंकर सिंह
17 – रोहित पिता रालदुलारे
18- रवी पिता शिवराम
19 – जयदेवी पति शिवराम
20 – मायावती पति रामबाबू
22 सुनीता पिता प्रहलाद
23 – सिवानी पिता स्वर्गीय रामखिलावन
24 – फूलमती पति स्व सियाराम
25 – रानी पति रामशंकर

Exit mobile version