Site icon News1India

कानपुर: सावन में किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैल सके इसके लिए किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कानपुर: 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। बाबा भोलेनाथ के भक्त इस महीने का इंतजार करते हैं। सावन महीने को सभी महीनों में से सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस महीने में भोलेनाथ की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इसी कड़ी में मंदिरों में तैयारी पूरी हो चुकी है..इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जिससे कि किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैल सके और भक्तों को दर्शन करने के लिय परेशान न होना पड़े।

सुरक्षा के लिए किेए गए खास इंतजाम

इस बार सावन के 8 सोमवार पड़ेंगे..कल से सावन शुरू ही रह हैं। ऐसे में शहर के सभी प्रमुख मंदिरों का निरक्षण किया गया है। Q श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था मंदिरों में की गयी है। आनंदेश्वर मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ होती है, इसलिए बैरिकेटिंग की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये है। ड्रोन से और सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी।

मंदिर प्रवेश के लिए जाने की अलग और आने की लाइन की व्यवस्था की गई है। प्रमुख मंदिरों में भक्तों के आने जाने में दिक्कत न हो ऐसे में पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया है और ड्यूटी लगाई गई है। वैसे सावन के सोमवार को ज्यादा भीड़ होती है लेकिन कल 4 जुलाई को सावन शुरू हो रहा है ऐसे में भीड़ काफी होगी। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे कि कोई अव्यवस्था न फैले।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version