Site icon News1India

Kanpur: घरेलू कलह में BJP नेता और उनकी पत्नी ने खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर, ICU में चल रहा इलाज

घरेलू कलह अक्सर विनाश का कारण बनता है। कुछ ऐसा ही कानपुर में भी हुआ। जहां बीजेपी नेता गुरविंदर छाबड़ा उर्फ विक्की और उनकी पत्नी ने गुरुवार शाम को घरेलू कलह चलते जहर खा लिया। दोनों की हालत गंभीर है। सर्वोदय नगर के रीजेंसी हॉस्पिटल के आईसीयू में दोनों का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित कई नेता हॉस्पिटल पहुंचे। वहीं फजलगंज थाने पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी की हालत बिगड़ते देख BJP नेता ने भी खाया जहर

इस बीच फजलगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि रोज गार्डन अपार्टमेंट फजलगंज में रहने वाले बीजेपी और पूर्व राज्यमंत्री गुरविंदर सिंह छाबड़ा का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद उनकी पत्नी ने आवेश में आकर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। जब पत्नी की हालत बिगड़ने लगी तो बीजेपी नेता ने भी जहर खा लिया। इसके बाद घर पर मौजूद बेटे अंगद और बेटी साक्षी दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया है। जानकारी अनुसार गुरविंदर की हालत ठीक है, जबकि उनकी पत्नी परमजीत की हालत गंभीर है। फिलहाल डॉक्टरों ने अभी स्वास्थ्य को लेकर कोई कोई जानकारी नहीं दी है।

हॉस्पिटल में लगा BJP नेताओं का तांता, सतीश महाना भी देखने पहुंचे

बीजेपी नेता के जहर खाने की सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना हॉस्पिटल पहुंचे। बता दें कि सतीश महाना और विक्की पुराने मित्र हैं। उनके बाद हॉस्पिटल में बीजेपी नेताओं का तांता लग गया। गुरविंदर सिंह छाबड़ा पूर्व राज्य मंत्री थे। इसके अलावा वह भाजयुमो के दिल्ली प्रभारी रह चुके हैं।

Exit mobile version