Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
नशे में धूत युवक पर भौंके आवारा कुत्ते तो शख्स ने चला दी गोली, एक कुत्ते की मौत दूसरा घायल

kanpur News: नशे में धूत युवक पर भौंके आवारा कुत्ते तो शख्स ने चला दी गोली, एक कुत्ते की मौत दूसरा घायल

वैसे क्या कोई शख्स किसी कुत्तों को भौंकने मात्र पर गोली मार सकता है भला, आप और हमने तो यहीं देखा है कि आमतौर पर अपराधी आमजन को गोली मारकर दहशत फैलाता हैं। वहीं पुलिस अपराधियों को गोलि मारकर उन्हें पकड़ती है लेकिन इस बार किसी आम इंसान को नहीं बल्कि कुत्तों पर गोली चली है। बता दें कि एक सरफिरे ने एक नहीं बल्कि दो-दो कुत्तों को गोलियां मार दीं, वो भी भोंकने मात्र पर। घटना काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर की है। इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे युवक ने दो स्ट्रीट डॉग को गोली मार दी। लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी कुत्ते को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नशे में धुत होकर चलाई आवारा कुत्तों पर गोली

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। शहर की अर्चना व गुड़िया ठाकुर ने बताया है कि इलाके का ज्ञानेंद्र शर्मा एक दबंग प्रवृत्ति का आदमी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात ज्ञानेंद्र शर्मा नशे में धुत होकर मोहल्ले में पहुंचा। जहां उसे देखकर कुत्ते भौंकने लगे। जिससे नाराज नशे में धुत युवक ने दो कुत्तों को गोली मार दी। जिसमें एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

वहीं आसपास के लोगों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वहीं इस पूरे मामले को लेकर सामाजिक संगठन और वन्य जीव प्रेमी संगठन के लोगों ने काकादेव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस केस में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिससे बुलेट देखकर यह पता लगाया जा सके कि फायर लाइसेंसी रिवॉल्वर से या अवैध असलहे से किया गया है।

Exit mobile version