Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
इरफान सोलंकी की पत्नी ने CM Yogi Adityanath को लिखा पत्र

इरफान सोलंकी की पत्नी ने CM Yogi Adityanath को लिखा पत्र, कहा- पति का 20KG वजन घटा तो…

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी ने उन्हें कानपुर जेल में ट्रांसफर करने की मांग की है। विधायक इरफान की पत्नी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने गुहार लगाई है कि उनके विधायक पति का जेल में तेजी से वजन गिर रहा है। अब तक 20 किलो तक वजन कम हुआ है। उन्होंने उनकी किडनी में स्टोन की बिमारी का हवाला देते हुए कहा कि यह स्थिति उनके लिए खतरनाक हो सकती है।

इरफान सोलंकी की पत्नी ने रमजान का महीना शुरू होने से पहले उनका ट्रांसफर करने की गुहार लगाई है। अपने वकील गौरव के माध्य से इरफान सोलंकी की मां और पत्नी ने यह पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भिजवाया है।बता दें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी पर फर्जी आधार कार्ड लगाकर हवाई यात्रा करने का आरोप है। इसके अलावा उनके खिलाफ जाजमऊ अग्निकांड में भी गंभीर आरोप है। हवाई यात्रा के मामले में तो बीते शुक्रवार को ही एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई भी हुई थी। हलांकि विशेष न्यायाधीश की इस कोर्ट में उनके खिलाफ अभी आरोप तय नहीं हो सके हैं। इसी प्रकार जाजमऊ अग्निकांड में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही कराई जा रही है। सपा विधायक इरफान सोलंकी फिलहाल उत्तर प्रदेश के महाराजगंज स्थित जेल में बंद हैं। उन्हें हर पेशी पर कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर की अदालत में पेश किया जाता है।

Exit mobile version