Site icon News1India

Kanpur : अपने बॉयफ्रेंड के पिता से लड़की को हुआ प्यार..बिना किसी को बताए साथ में हुए फरार

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को अपने बॉयफ्रेंड के पिता से ही प्यार हो गया। एक दिन दोनों बिना किसी को बताए मौके पर घर से साथ में भाग गए। युवक के पिता का नाम कमलेश है, जो मकान बनाने का काम करता था। धीरे-धीरे लड़की को अपने प्रेमी के पिता से प्यार हो गया। इस बात से कमलेश का बेटा अंजान था। जिसके बाद कमलेश और उसके बेटे की गर्लफ्रेंड मार्च के महीने में फरार हो गए।

दिल्ली में मिले दोनों

घरवालों को कमलेश के बेटे पर भी शक नहीं हुआ क्योंकि वो घर पर ही था। लड़की के परिजनों ने चकेरी थाने में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस को इस मामले में कोई सबूत नहीं मिल रहा था। पुलिस बार-बार यही सोच रही थी कि आखिर लड़की गई तो कहां गई है। फिर पुलिस ने लड़की और युवक के पिता को दिल्ली से बरामद किया।

लड़की के साथ दिल्ली में रह रहा युवक का पिता

वही एसआई लखनी सिंह का कहना है कि पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की का कमलेश के लड़के से मिलना जुलना था। जब पुलिस ने कमलेश के लड़के से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी प्रेमिका को पिता ही ले गए हैं। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कमलेश लड़की के साथ दिल्ली में रह रहा है और एक फैक्ट्री में काम करता है। इसके बाद पुलिस दिल्ली गई और दोनों को अपने साथ ले गई।

लड़की का कराया जाएगा मेडिकल टेस्ट

एसएचओ का कहना है कि कमलेश के बेटे को अपनी पिता की इस करतूत के बारे में जानकारी थी। लेकिन शर्म के मारे वह ये बता नहीं बता रहा था। फिलहाल पुलिस ने कमलेश को चकेरी थाने में रखा हुआ है। पहले लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा .इसके बाद ही उसके बयान दर्ज होंगे। लड़की के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। एसआई रत्नेश का कहना है कि अभी लड़की कमलेश के साथ रहने की बात कर रही है लड़की और कमलेश दोनों बालिग हैं। ऐसे में उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

 

Exit mobile version