Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Kanpur: विकास दुबे एनकाउंटर में शामिल दरोगा ने खाया जहर, नहीं सह पाए

Kanpur: विकास दुबे एनकाउंटर में शामिल दरोगा ने खाया जहर, नहीं सह पाए प्रेमिका की जुदाई!

कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में अहम भूमिका निभाने वाले दरोगा अनूप सिंह ने आत्महत्या कर ली है। अनूप सिंह विधनु थाने में तैनात थे। हालांकि उन्हें वहां से सस्पेंड कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार दरोगा ने 10 तरीख को जहर खाया था। जिसके बाद उन्हें आनन- फानन में रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 14 नवंबर को अनुप की मौत हो गई है।

लव ट्रायंगल की बात आई सामने

आपको बता दें कि अनूप सिंह उस टीम के साथ ही थे जो विकास को लेकर आ रही थी। उस दौरान जीप पलटी तो विकास दुबे मौका देखकर भाग गया था। इस घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। उनमें अनूप भी शामिल था। वह कई दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती रहा। लेकिन 2 महीने पहले ही दरोगा अनूप सिंह को विधनु थाने से सस्पेंड कर दिया गया था।

अब सवाल ये उठ रहा है कि अनूप सिंह ने जहर क्यों खाया। इसका खुलासा अभी तक तो ना परिजनों ने किया है और ना ही पुलिस ने। हालांकि सुनने में आया है कि दरोगा का किसी लेडिज कांस्टेबल के साथ अफेयर था। दोनों ही फजलगंज थाने में तैनात थे। इसके बाद उनका ट्रांसफर होने से दूरियां बढ़ गई। ये भी कहा जा रहा है कि 10 तारीख को जिस दिन अनूप ने जहर खाया उस दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था।  

प्रेमिका को भेजा छुट्टी पर

फिलहाल कानपुर पुलिस प्रशासन ने महिला कांस्टेबल को भी 10 दिन की छुट्टी पर भेजा है। जिससे आशंका और बढ़ जाती है कि दरोगा का जहर खाने के पीछे का मामला महिला कांस्टेबल जुड़ा हुआ है। इसी बीच एसपी तेज स्वरूप सिंह ने कहा कि दोनों के बीच के संबंधों की बात आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है। तो वहीं महिला सिपाही को छुट्टी पर भेजा दिया गया है।

वहीं कानपुर सिटी के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। आगे से ऐसी घटना न हो इसके लिए घटना का बारीकी से जांच की जाएगी। हर बिंदु पर जांच होगी। दरोगा अनूप के परिजनों से भी इस मामले पर बात करने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version