News1India

Kanpur: पुलिस के जागते रहो अभियान पर चोर कर रहे अमल, एक ही रात में एक ही क्षेत्र के 3 घरों को बनाया निशाना

कानपुर देहात मे चोरों का आतंक चरम पर है। चोरों ने एक ही रात में एक ही क्षेत्र में 3 घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों रुपयों की नगदी और जेवरात साफ कर दिए। ख़ास बात ये कि एक ही क्षेत्र के 3 घरों में चोरी की घटनाएं हो गयी और पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं हुई। इलाके के लोगों का आरोप है कि पुलिस कभी क्षेत्र में आती ही नहीं है और क्षेत्र के चौकी इंचार्ज नशे मे धुत्त पड़े रहते है। वही जिलें के एसपी रात में जागते रहो अभियान चला रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि चोरी की वारदातें नहीं होंगी।

चोरों उठा रहे जागते रहो अभियान का फायदा

सबसे पहले आपको कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र की 3 तस्वीरें दिखाते हैं ये 3 घरों की तस्वीरे हैं जहाँ घर के मालिक हैरान परेशान हैं। दरअसल इन 3 घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है और लाखों रुपयों की नगदी और आभूषण ले उड़े हैं। चोरों ने ये कोई पहली बार घटना को अंजाम नहीं दिया बल्कि आए दिन चोर बेखौफ़ होकर घरों मे लूट पाट की घटनाओ को अंजाम दी रहे हैं।

अब ज़रा पुलिस विभाग के मुखिया एसपी कानपुर देहात की बयानबाजी भी सुन लीजिये। एसपी साहब जागते रहो अभियान चला रहे है। ये बात अलग है की उनके इस अभियान पर उनकी पुलिस की जगह चोर अमल कर रहे है। जागते रहो अभियान के तहत पुलिस सो रही है और चोर अपराधी जाग रहे हैं।

पहला मामला

अब ज़रा चोरों के निशाने पर आए लोगों की दास्तान सुन लीजिये। रूरा थाना क्षेत्र के वार्ड 10 की रहने वाली विमलेश के घर से चोरों ने तकरीबन ढाई लाख रुपयों के आभूषण नगदी साप कर दी। देर रात चोर घर में दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम देकर फुर्र हो गए।

दूसरा मामला

विमलेश के पडोसी सीमा के घर को चोरों ने दूसरा निशाना बनाया लाखों रुपयों के आभूषण चोरो ने चोरी कर लिए सीमा आँखों मे आंसू लिए दबी आवाज़ में बताती है की पुलिस कभी क्षेत्र में आती ही नहीं है लगभग 1 साल से इलाके में किसी भी पुलिस कर्मी को देखा ही नहीं है।

तीसरा मामला

चोरों का तीसरा निशाना बने ठीक पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले रूप सिंह कुशवाहां चोरों ने उनके घर से हज़ारों रुपयों की चोरी की। रूप सिंह कुशवाहां बताते हैं कि उनके घर तीसरी बार चोरी हुई पहले भी चोरी हुई थी पुलिस ने आकर महज़ फार्मेल्टी पूरी की। आज तक कुछ नहीं हुआ और पुलिस कभी भी क्षेत्र में गस्त पर नहीं आती है। एसपी का जागते रहो अभियान पूरी तरह से फेलुअर नज़र आया।

पुलिस की लापरवाही से हो रही वारदात

इलाकाई लोगों कि माने तो क्षेत्र में पुलिस कभी भी गस्त नहीं करती है। क्षेत्र के चौकी इंचार्ज नशे में धुत रहते हैं। डायल 112 कभी कभी नजर आ जाती है। पुलिस पिकेट भी लगता है लेकिन उन्हें चोर नजर नहीं आते। चोरी की घटनाएं हो जाती है और पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं होती। एसपी कानपुर देहात जागते रहो अभियान चला रहे हैं और ऐसा लगता है कि इस अभियान का सबसे ज्यादा फायदा चोर उठा रहे हैं।

हर बार की तरह चोरों को जल्द गिरफ्तार करना का दावा कर रही पुलिस

बहरहाल पुलिस ने हर बार की तरह इस बार भी चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में तमाम बड़ी चोरी की वारदातें हो चुकी है। जिनका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। जरूरत है पुलिस को चौकन्ना और सतर्क रहने की। जिससे आम जनता चैन की नींद सो सके।

Exit mobile version