News1India

Kanpur: हैवान बना फूफा, 5 साल की मासूम भतीजी को बहला-फुसलाकर कर किया रेप

एक तरफ जहां यूपी सरकार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है और प्रशासन भी हां में हां मिला रहा है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ महिलाओं से सरेआम छेड़छाड़ हो रही है, आए दिन बच्चियां हवस का शिकार हो रही है। यहां तक कि अब लड़कियां अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला का कानपुर के हनुमान विहार थाना क्षेत्र के खाडेपुर इलाके से सामने आया है। जहां पर फूफा भतीजी के रिश्ते को ही शर्मसार कर दिया गया।

मासूम भतीजी को बहला-फुसलाकर कर किया रेप

मिली जानकारी के अनुसार फूफा ने अपनी 5 साल की सगी भतीजी को ही हवस का शिकार बना लिया। फूफा ने पहले मासूम को बहला-फुसलाया फिर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मासूम बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गेस्ट हाउस में 5 साल की मासूम बनी हवस का शिकार

ये कोई पहली घटना नहीं है आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। बीते दिनों भी कानपुर से ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां बिल्हौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थाना अरौल के गांव गुलाबपुरवा स्थिति लक्ष्मी गेस्ट हाउस मे एक युवक ने 5 साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया था। इस तरह के मामलों ने एक बार फिर सरकार के साथ-साथ प्रशासन को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

Exit mobile version