Site icon News1India

UP Crime: कानपुर में मोहम्मद फैज ने नाबालिग छात्रा को टुकड़े टुकड़े करने की दी धमकी, छेड़छाड़ से रोकने पर परिवार वालों से था नाराज

श्रद्धा मर्डर केस के की तरह कानपुर में भी हो सकते थे एक नाबालिग के टुकड़े-टुकड़े। बता दें कि दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस की मिस्ट्री अभी सुलझी भी नहीं है कि कानपुर में इसी केस की तर्ज पर एक युवक ने नाबालिग को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी है। हालांकी उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लड़की को धमकी देते हुए कहा था कि तुम्हारी बेटी को घर से उठा ले जाऊंगा और टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दूंगा। युवक की धमकी से डरे पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की । शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, नाबालिग ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया था। इस प र युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने धमकी दी कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक आरोपी मोहम्मद फैज उनकी 17 साल की बेटी के साथ स्कूल जाते वक्त छेड़छाड़ करता था। पहले परिलार ने आरोपी को समझाने की कोसिश की, लेकिन जब उसने बेटी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया तो परिवार ने फैज के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

वहीं कुछ समय बाद फैज नाबालिग के घर गया और उसे शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। साथ ही धमकी भी दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पहले तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इस बारे में शिकायत की गई। अपनी जान को खतरा होने का हवाला दिया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं, नौबस्ता पुलिस ने आरोपी फैज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की साथ ही चमनगंज निवासी फैज के घर छापेमारी की। लेकिन जब पलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो युवक की मां और परिजन पुलिस से भिड़ गए, हालांकी मौके पर और पुलिस बल बुलाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय का कहना है कि 16 अक्टूबर को चमनगंज निवासी मोहम्मद फैज के खिलाफ थाना नौबस्ता में पॉक्सो एक्ट के तहत छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी लगातार नाबालिग को जान से मारने की धमकी दे रहा था. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Exit mobile version