Site icon News1India

Rs 2000 के नोटों की वापसी पर बोले कपिल सिब्बल- …इसलिए देश में बढ़ा भ्रष्टाचार

बीते दिन यानी शुक्रवार की शाम को आरबीआई ने 2000 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन बंद करने की घोषणा की। इसके बाद से ही राजनीति में हलचल मची हुई है। कांग्रेस और विपक्ष के तमाम नता बीजेपी पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट किया है, जिसके जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि 2000 रुपये का नोट बंद कर दिया गया। साल 8 नंवबर 2016 को प्रधानमंत्री ने देश से कहा था कि चलन में नकदी की मात्रा सीधे भ्रष्टाचार के स्तर से जुड़ी हुई है.. 2016 में 17.7 लाख करोड़ नगदी सर्कुलेशन में थी, जो 2022 में बढ़कर 30.18 लाख करोड़ हो गई थी।

इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या इसलिए देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इस बात पर पीएम क्या कहेंगे। हालांकि 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर तक बदला जा सकता है।

Exit mobile version