Site icon News1India

करौली बाबा ने दिया बड़ा बयान, ‘कर्मों की सजा भुगत रहे राहुल, भगोड़ा अमृतपाल भी जल्द होगा गिरफ्तार’

विवादित करौली बाबा  एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल बाबा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भगोड़े अमृतपाल को लेकर एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है। राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता चले जाने पर करौली बाबा ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उनके कर्मों की सजा मिल रही है। बाबा का कहना है कि जो जैसा कर्म करता है उसको वैसा ही फल मिलता है। यानी राहुल को उसके कर्मों की ही सजा मिल रही है।

वहीं बाबा ने राहुल गांधी के साथ-साथ भगोड़े अमृतपाल सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा  कि जल्द ही भगोड़े अमृतपाल की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। अगर हमसे मदद मांगी गई तो हम अनुष्ठान करेंगे और उसकी गिरफ्तारी के लिए कामना भी करेंगे। 

बाबा ने आगे कहा कि जब भी मैं योगी और मोदी को देखता हुं तो यही सोचता हुं कि मैं भी वैसा ही कुछ कर सकूं। उसके बाद करौली बाबा ने बागेश्वर धाम सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि वो और हम एक ही जैसे है, लेकिन कोई आगे बढ़ गया और कोई पीछे रह गया।

पिछले कुछ समय से करौली बाबा अपनी अजीबोगरीब बातों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों उनके समर्थकों ने नोएडा के एक डॉक्टर की इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि उसने बाबा को चैलेंज कर दिया था। वहीं इसके बाद बाबा ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने तक का दावा ठोक दिया था। उन्होंने कहा कि वो “दोनों देशों के नेताओं की याददाश्त को खत्म करके युद्ध रोक सकते हैं।”

Exit mobile version