Site icon News1India

Aligarh: श्रद्धा हत्याकांड से गुस्साएं करणी सेना का विरोध प्रदर्शन, कहा अब हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं वर्ना गर्दन के बदले कटेगी गर्दन

इन दिनों देश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहें है। जहां पहले प्यार का जाल बिछाया जाता है और फिर धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जाता है और वो भी नहीं किया तो वहीं प्रेमी जल्लाद बन जाता है। अभी हाल ही में ताज़ा मामला श्रद्धा का ही देख लिजिए। दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा हत्याकांड से पूरे देश में गुस्से का माहौल है। जिस तरीके से श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्याकर शव के 35 टुकड़े किए। यह जानकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। आफताब की इस हरकत को लेकर जगह-विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस को 6 महिना के बाद ब्लाइंड मर्डर के इस मामले को सुलझाने में आफताब पूनावाला के खिलाफ सबूत जुटाने में संघर्ष करना पड़ रहा है।

बता दें कि अलीगढ़ में करणी सेना के वरिषठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। करणी सेना ने अपने शब्दों में कहा कि वह हिंदुओं को प्रताड़ित नहीं होने देंगे। करणी सेना ने बड़ा विवादित बयान देते हुए कहा कि हिंदुतव को प्रताड़ित करने वालों को स्वंय सजा देगी, कहा हाथ के बदले हाथ, गर्दन के बदले गर्दन।

गौरतलब है कि श्रद्धा के बाद ऐसे कई और मामले सामने आए है। बीते दिन लखनऊ के दुबग्गा में लव जिहाद का बड़ा मामला सामने आया था। जहां जबरन धर्मांतरण के विरोध पर एक प्रेमी ने प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया।दरअसल दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में 19 साल की निधि गुप्ता परिवार के साथ रहती थी। निधि का पास के ही ब्लॉक नंबर-40 में रहने वाले मुस्लिम युवक सूफियान से प्रेम संबंध था। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सूफियान ने निधि को मोबाइल फोन दिया था। ये बात 15 नवंबर को परिजनों को पता चल गई। जिसकी शिकायत करने के लिए वह सूफियान के घर पहुंचे। जहां दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। इसी बीच निधि अपनी छत पर गई तो पीछे-पीछे सूफियान भी चला गया। इस पर परिजनों का कहना है कि सूफियान ने ही निधि को छत से नीचे फेंका है। आनन फानन में उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version