यश की KGF फिल्म कितनी सुपरहिट हैं ये तो हम सब जानते ही हैं। और kgf 2 ने भी सिनेमाघरों में धमाल मचाया हैं. और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। इस फिल्म के सारे भाग ही हिट गए है। ये फिल्मे इतनी इंट्रेस्टिंग हैं कि लोग इन फिल्मो को बार बार देखना पसंद करते है। इस फिल्म में हैं, नवीन कुमार गौड़ा जिसे हम यश (Yash) के नाम से जानते हैं, सुपरस्टार यश अब तक तो केवल साउथ में हिट थे परतु अब KGF ने बड़े पैमाने पर उन्हें पहचान दिलाई है. इस वजह से अब बॉलीवुड में भी उन्हें पसंद किया जा रहा हैं.

KGF 3 आखिर कब रिलीज हो सकती है
जिसके बाद होम्बले फिल्म के निर्माता विजय किरागंदूर ने एक घोषणा की थी। KGF 3 को लेकर निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा कि KGF 3 फिल्म जो कि रोस्टर का हिस्सा था। वो आगे कहते हैं कि इस फिल्म को साल 2022 के अक्टूबर या फिर नवंबर की शुरुआत में सिनेमाघरों में लाने की सोच रहे थे। और अब विजय किरागंदूर ने खुलासा कर दिया है कि KGF 3 आखिर कब रिलीज हो सकती है।

फिल्म में मुख्य किरदार के बदलाव पर भी विचार
निर्माता विजय किरागंदूर का कहना है कि KGF 3 की शूटिंग साल 2025 में शुरू होगी। जिसका मतलब ये फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में दिखाई देगी। साथ ही निर्माता ने ये भी खुलासा किया कि KGF फ्रेंचाइजी के साथ काम करना जल्द ही चालू करेंगे। इसमें कई पार्ट दिखाए जाएंगे। जैसे कि जेम्स बॉन्ड फ्लिक। ये भी बताया कि फिल्म में मुख्य किरदार के बदलाव पर भी विचार किया जा सकता है। साथ ही फिल्म के चैप्टर 3 में 70 के दशक का अंत और 80 के दशक की शुरुआत दिखाई जाएगी।