Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अमृतपाल ने गांव में बना रखी थी फायरिंग रेंज

अमृतपाल ने गांव में बना रखी थी फायरिंग रेंज, हथियारों को खोलने-जोड़ने की दी जाती थी ट्रेनिंग, सामने आया CCTV वीडियो

खालिस्तान समर्थक और अलगाववादी भगोड़ा अमृतपाल सिंह पंजाब से भागने में सफल हो गया है, लेकिन पुलिस ने उसके निजी गनमैन तेजिंदर सिंह गोरखा बाबा को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किए हैं। वहीं उसके मोबाइल की जांच से पता चला है कि अमृतपाल ने गांव जल्लूपुर खेड़ा में फायरिंग रेंज भी बनाई थी। आइजी डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि लुधियाना के मलौद से गिरफ्तार गोरखा के मोबाइल की जांच में पता चला है कि अमृतपाल ने गांव जल्लूपुर खेड़ा के पास फायरिंग रेंज बना रखी थी। वहां हथियारों को खोलने-जोड़ने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इन्होंने आनंदपुर खालसा फोर्स के होलोग्राम भी बना रखे थे।

कैसे पहुंचा अमृतपाल कुरुक्षेत्र के शाहाबाद

वहीं IG ने बताया कि इस केस में अभी तक 207 लोग पकड़े गए हैं। इनमें 30 आरोपी होर्डकोर क्रिमिनल हैं। इनको गिरफ्तार किया जाएगा। बाकी 177 लोगों के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्सन लिया गया है। उनको वैरिफाई किया जा रहा है। वहीं वैरिफिकेशन के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा। IG गिल ने यह भी बताया कि अमृतपाल का हुलिया अभी सेम है। उसने पगड़ी पहनी हुई है। चश्मा लगाया है। हालांकि उसने अपनी मूंछों को दाढ़ी के साथ फिक्स कर दिया है। अमृतपाल बिलगा के शेखूवाल के गुरुद्वारे से लाडोवाल गया था। वहां नदी पार करने के लिए नांव ढूंढ रहा था, लेकिन नांव नहीं मिली तो पुराने पुल को क्रॉस कर हार्डीज वलर्ड में गया। फिर वहां से ऑटो लेकर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद आया।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल का एक और CCTV फुटेज किया जारी

आपको बता दें कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की एक CCTV फुटेज जारी की है। जिसमें उसने पैंट-शर्ट पहन रखी है और छतरी लेकर जा रहा है। यह फुटेज हरियाणा में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद का है। पुलिस का कहना है कि अमृतपाल ने चेहरा छुपाने के लिए छाता लिया। हालांकि लुक से उसकी पहचान हो रही है। यह फुटेज 20 मार्च दोपहर 12 बजकर 18 मिनट का है। अमृतपाल से आगे उसका करीबी पपलप्रीत भी चेहरा छुपाकर जाता दिख रहा है। अमृतपाल 19 मार्च की रात को शाहाबाद में बलजीत कौर के घर रुका था। महिला उसको ढाई साल से जानती थी। अमृतपाल को शरण देने वाली महिला SDM के रीडर की बहन है।

उत्तराखंड में भी अमृतपाल के लिए अलर्ट जारी

इस बीच खबर ये भी है कि वारिस पंजाब दे का चीफ और खालिस्तान सपोर्टर अमृतपाल सिंह को छठे दिन भी पंजाब पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह पंजाब से भाग गया है। पुलिस को उसके उत्तराखंड में होने का शक है। पंजाब से भागकर वह हरियाणा गया था। पुलिस को महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी अमृतपाल के छिपे होने के इनपुट मिले हैं। पंजाब पुलिस की टीमें वहां रेड करने के लिए रवाना हो गई हैं।पंजाब के पड़ोसी राज्यों के अलावा उत्तराखंड में भी अमृतपाल के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुघरों की भी जांच की जा रही है। अमृतपाल के साथी तजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को लुधियाना में गिरफ्तार किया गया है। वह अमृतपाल का गनर है।

Exit mobile version