News1India

KK Death: मशहूर गायक Krishnakumar Kunnath का हार्ट अटैक से 53 साल की उम्र में निधन

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर केके का मंगलवार को देर रात निधन हो गया। 53 साल की उम्र में उनका निधन कोलकाता में एक कंसर्ट के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि उनको अचानक दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनका निधन हो गया।

दुर्भाग्यपूर्ण, हम उनका उपचार नहीं कर सके – डॉक्टर

कोलकाता में एक कंसर्ट में करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत की. इसके बाद गायक को कोलकाता के CMRI हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”केके को रात करीब 10 बजे अस्पताल लाया गया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उनका उपचार नहीं कर सके.” केके 53 साल के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं. केके ने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए.

विवेकानंद कॉलेज की तरफ से नजरुल मंच में एक समारोह का आयोजन किया गया था.

उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी. इस कंसर्ट में उन्होंने ”हम रहे या ना रहें कल, कल याद आएंगे ये पल..” गाना भी गाया था.

उधर, उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। 

बालीवुड  में सैकंडो गाने गाने वाले केके का जन्म 23 अगस्त 1968 को दिल्ली में  हुआ था। बता दें फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले ही केके करीब 35000 जींगल्स गाए चुके थे। केके हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़,मराठी,मलयालम,बंगाली और गुजराती फिल्मों के लिए भी गाने गाये हैं। केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ है। 

कैसे शुरुवात हुई करियर की
किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से  ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले केके ने 1991 में क्रिकेट वल्र्ड कप के समय भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने को लिए एक गाना गया था जिसका नाम था जोश ऑफ इंडिया। उनके द्वारा गाया गया गाना काफी पापुलर हुआ था इस गाने में इंडिया टीम के क्रिकेटर भी दिखाई दिये थे।इसके बाद म्यूजिक एलबम पल से ही केके ने अपने गायकी के सफर की शुरूआत की थी। जिसके बाद से ही उनके द्वारा गाये गए गानों से धीरे-धीरे पूरा देश उनका दीवाना हो गया। 

कैसे पहुचे मुंबई
बता दे केके ग्रेजुएशन पढ़ाई पूरी करने के बाद एक मार्केटिंग एक्जेक्यूटिव के रूप में नौकरी करते थे। बाद में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और मनोरंजन जगत में अपना मुकाम हासील करने आ गए। हालांकि, कहते है न कि जिसकी किस्मत में जो लिखा होता है वह उसे जरूर मिलता है ऐसा ही हुआ केके के साथ भी, अपनी मेहनत और सुरीली आवाज की दम पर वह बालीवुड तक भी पंहुचें। बता दें बालीवुड में केके को “हम दिल दे चुके सनम” फिल्म के “तड़प तड़प” से ब्रेक मिला और यहीं से उनका बालीवुड में सफर शुरू हुआ था।  

Exit mobile version