Site icon News1India

देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक… ‘बदलती दुनिया में भारत शीर्ष पर होगा, कोई रोक नहीं सकता… ये हमारा अधिकार है’- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन की शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा कि 5G  के साथ 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज हुआ। 5G  इंटरनेट से देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर में क्रांति आएगी।

पीएम ने आगे कहा कि आज की तेजी से बदलती दुनिया में भारत को शीर्ष पर चढ़ने से कोई भी नहीं रोक पाएगा। इस स्थान पर हमारा अधिकार है। क्योंकि भारत और भारतीय इससे कम पर समझौता नहीं करेंगे। आने वाले समय में चौथी अधोगिक क्रांति का नेतृत्व भारत करेगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि टेक्नोलॉजी एक नशा है।  इसलिए इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए। आंकड़ों के अनुसार आज देश के 200 से अधिक मोबाइल बनाने वाली कंपनियां हैं। ये गर्व की बात है कि पहले हम मोबाइल का आयात कर रहे थे और आज निर्यात कर रहे हैं।

5 जी देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक लेकर आया है ये अवसरों के अन्नत आकाश की शुरूआत है। इसके लिए मैं प्रत्येक भारतीय को बधाई देता हूं।

ये भी पढ़े-Pragati Maidan: ’21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज, 5G 140 करोड़ आबादी की उम्मीदों को अपने कंधे पर उठाएगा’- PM मोदी

Exit mobile version