Site icon News1India

बग्गा विवाद के मामले में कुमार विश्वास की एंट्री, बोले – पगड़ी सम्भाल जट्टा 

दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी की कन्ट्रोवर्सी में मशहूर कवि कुमार विश्वास की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने पंजाब CM भगवंत मान को ट्विटर पर सलाह दी है। कुमार ने लिखा कि प्रिय छोटे भाई भगवंत मान, खुद्दार पंजाब ने 300 साल में दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों और उनकी पुलिस का अपमान मत करो। पगड़ी संभाल जट्‌टा।

कुमार पर भी दर्ज हुआ केस, HC से मिली राहत


इससे पहले कुमार विश्वास पर भी पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस रोपड़ थाना सदर में दर्ज किया गया। इसमें कहा गया कि कुमार विश्वास ने इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खालिस्तानियों से संबंध की बात कही। जिसके बाद आप समर्थकों का लोगों ने खालिस्तानी कहकर विरोध शुरू कर दिया। हालांकि इसके खिलाफ कुमार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। हाईकोर्ट ने कुमार को अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

नोटिस मिलने के बाद भी मान को दी थी नसीहत


इससे पहले पंजाब पुलिस सम्मन तामील करवाने के लिए कुमार विश्वास के गाजियाबाद स्थित घर पहुंची। कुमार ने इसकी फोटो ट्वीट कर सीएम भगवंत मान को नसीहत दी थी। कुमार ने लिखा था – ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।’

(By: ABHINAV SHUKLA)

Exit mobile version