Site icon News1India

UP News: 11वीं की छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

यूपी के कुशीनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामनें आया है। यहां के एक निजि स्कूल की 11वीं की एक छात्रा आज दोपहर को तीसरी मंजिल से कूद गई। छात्रा को फर्श पर खून से लथपथ देख परिसर मेें अफरा- तफरी मच गई। भागते हुए सभी लोग छात्रा के पास पहुंचे। वहीं आनन-फानन उसे नगर स्थित एक निजी अस्पाताल ले जाया गया , जहां प्राथमिक उच्च के बाद डॉक्टरो ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया अभी तक वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। नगर के मेन बाजार रोड निवासी 17 वर्षीय गरिमा चतुर्वेदी सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। स्कूल में अर्द्धवार्षिक परिक्षा चल रही है। बुधवार को भौतिकी शास्त्र की प्रयोगात्मक परिक्षा चल रही थी। दोपहर लगभग एक बजे परिक्षा समाप्त होने पर बच्चे क्लास रूम से बाहर निकलने लगे। इसी बीच छात्रा स्कूल के तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। फर्श पर गिरते ही वह अचेत हो गई।

वहं छात्रा को खून से लथपथ देख बच्चे चीखने-चिव्वाने लगे। विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा की पहचान गरिमा चतुर्वेदी के रूप में हुई। स्कूल प्रशासन की मदद से निजी वाहन से छात्रा को नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इधर, कुछ ही देर मेंछात्रा के छत से कूदने की खबरे नगर में फैल गई।

स्कूल के बाहर अधिक संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस क्लास के अन्य छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों से पूछताछ कर रही है।एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि छात्रा के छत से कूदने की सूचना पर स्कूल पहुंच पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। स्वजन से भी संपर्क किया जा रहा। छात्रा ने यह कदम क्यूं उठाया इसकी जांच की जा रही है।

Exit mobile version