Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
‘मेलोडी क्वीन’ का अंतिम संस्कार आज शाम, पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने जाएंगे मुंबई

‘मेलोडी क्वीन’ का अंतिम संस्कार आज शाम, पीएम मोदी श्रद्धांजलि देने जाएंगे मुंबई

मुंबई: भारत की ‘मेलोडी क्वीन’ के रूप पहचाने जाने वाली महान गायिका लता मंगेशकर का आज सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। बहुमुखी गायिका लता दीदी ने लगभग आठ दशकों के करियर में 36 भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी थी। ब्रीच कैंडी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक ने बताया कि लता दीदी का आज सुबह 8.12 बजे निधन हो गया। अस्पताल ने बताया कि ‘वह यहां एक कोविड रोगी के रूप में आई थी। हमने लीजेंड लता ताई को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन बढ़ती उम्र के कारण उन में काफी जटिलताएं थी। मंगेशकर को पहले कोविड -19 और बाद में निमोनिया होने का पता चला था।

केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। लता मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में सार्वजनिक दर्शन होंगे। रविवार शाम 6.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंत्येष्टि की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे।

Exit mobile version