Site icon News1India

Prayagraj में देर रात हुई बमबाजी और फायरिंग, छह लोग घायल, FIR दर्ज

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के दारागंज थानाक्षेत्र में गंगा किनारे स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में सोमवार की देर रात अंधाधुंध फायरिंग और बमबाजी की घटना सामने आई है. घटना के चलते छह लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस बल घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने के लिए मौजूद हैं. घटना की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में देखि गई है. जिसमे बताया जा रहा है की दो युवक बाइक पर सवार हो कर आए और हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी, बम भी फेंके जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.

प्रयागराज में प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान मंदिर के पास कल रात अचानक दो बाइक पर सवार होकर आए कुछ युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी और बम भी फेंके. इस फायरिंग और बमबाजी में मंदिर परिसर के पास के दुकानदारों के घायल होने की बात कही जा रही है. फायरिंग और बमबारी के बाद हमलावर फरार हो गए.

छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष और बड़े हनुमान मंदिर के बाघंबरी मठ से जुड़े निर्भय कुमार द्विवेदी ने खुद की हत्या का आरोप लगाते हुए 4 नामजद सहित 6 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर दारागंज पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है.

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं और लोगों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर के पास हमलावरों ने 8 बम फेंके और कई राउंड फायरिंग की. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि हमलावर में कई स्कूली छात्र भी शामिल थे. जानकारी के मुताबिक ये दो पक्षों की रंजिश का मामला बताया जा रहा है.

Exit mobile version