Site icon News1India

पति को छोड़ मायके आई बहन.. गांव के लड़के के साथ थे नाजायज संबंध, भाई ने उतारा मौत के घाट

आगरा, थाना खंदौली क्षेत्र के गांव तानगढ़ी से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार की शाम अवैध संबंधों के चलते महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना पर थाना खंदौली पुलिस के साथ-साथ सर्किल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला

एत्मादपुर सर्किल के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव तानगढ़ी में उस समय सनसनी फैल गई। आरोप है कि जब एक विवाहिता महिला को उसके ही भाई ने दूसरे के साथ नाजायज संबंधों को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी। सुनसान पड़े गांव में यह घटना आग की तरह फैल गई। आरोप है कि महिला की 3 वर्ष पहले शादी हो चुकी थी। पति से संबंध खराब होने से महिला तलाक लेकर अपने मायके में ही रह रही थी। उसी दौरान गांव के ही युवक से मृतक महिला के नाजायज संबंध हो गए। नाजायज संबंधों को लेकर गांव में पंचायत भी की गई। लेकिन नतीजा कुछ न निकला। दोनों प्रेमी जोड़े गांव छोड़कर नहीं जाना चाहते थे। वह इसी गांव में रहकर अपने अवैध संबंधों को पनाह दे रहे थे। यह कृत्य गांव के किसी भी व्यक्ति को रास नहीं आया।

बहन को उतारा मौत के घाट

आरोप है कि उसके भाई ने ही गोली मारकर अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर गांव के ग्रामीण एकत्रित हो गए। थाना खन्दौली पुलिस के साथ-साथ सर्किल का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में थाना पुलिस हत्यारोपी भाई की तलाश कर रही है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version