Site icon News1India

Aligarh: घर में तेंदुआ घुसने से इलाके में मचा हड़कंप, हाथों में लाठी डंडे लेकर बाहर निकले लोग मची भगदड़

जवां कस्बे में एक घर के अंदर तेंदुआ घुसने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग हाथों में डंडे लेकर बाहर निकल आए हैं। वहीं जवां कस्बे में तेंदुआ के आने से लोगों में खलबली मच गई है। वहीं स्थानीयो लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई है। हालांकि यह तेंदुआ कैसे घर में घुसा, कहां से आया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

वहीं वन विभाग और पुलिस की टीम मौके में पहुंचकर तेंदुए को कब्जे में लेने के प्रयास में जुट गई हैं। वहीं तेंदुए को देेखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। तेंदुए की सूचना पर पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। इससे पहले भी अलीगढ़ में स्कूल के क्लासरूम में तेंदुआ घुस गया था। जिससे भगदड़ मच गई थी। तेंदुए ने एक बच्चे को घायल भी कर दिया गया था। यह घटना छर्रा थाना क्षेत्र के निहाल सिंह इंटर कॉलेज की थी। वहीं, इस बार तेंदुआ जवां कस्बे में नजर आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Exit mobile version