Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
जिंदा ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, 8 हैंड ग्रेनेड पुलिस ने किए जब्त

Delhi News: जिंदा ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, 8 हैंड ग्रेनेड पुलिस ने किए जब्त

दिल्ली के होलम्बी कलां में सोमवार को हैंड ग्रेनेड मिले हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस को यहां से 7 से 8 जिंदा ग्रेनेड मिले हैं। ये ग्रेनेड कंटी मोड है। इन्हें यहां किसने और किस मकस्द से स्टोर किया है, एस एंगल पर पुलिस जांच में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक इन ग्रेनेड्स के साथ टेरर या गैंगस्टर लिंक की बात सामने नहीं आई है। मामले की शुरुआती जांच जारी है।

वहीं इस मामले में कल दोपहर 1 बजे डीसीपी आउटर नॉर्थ अपने दफ्तर में पीसी करेंगे। अभी शुरुआती जांच चल रही है, इसलिए कल पीसी की जाएगी। बता दें कि ये ग्रेनेड मेट्रो विहार इलाके के खेतों में मिले हैं और ज्यादा पुराने नहीं हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के होलम्बी कलां में सोमवार को हैंड ग्रेनेड मिले हैं। इनकी संख्या 7 से 8 बताई जा रही है। इन्हें खेतों में छिपाकर रखा गया था। मौके पर बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। इससे पहले बीते जनवरी के महीने में भी दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले एक घर से हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। अधिकारियों ने बताया था कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी क्षेत्र में एक घर से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे।

Exit mobile version